बॉलीवुड से बुरी खबर: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक के बाद एक तगड़ा झटका लग रहा है। ऋषि कपूर, इरफान खान, और सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड से बुरी खबर: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक के बाद एक तगड़ा झटका लग रहा है। जहां दो महीने के अन्दर तीन अभिनेताओं (ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत) ने दुनिया को अलविदा कहा। वहीं, अब 3 जुलाई की सुबह करीब 2 बजे मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के चलते मुंबई में निधन हो गया। इस खबर के बाद से बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर छा गई है। 

बता दें कि सांस लेने में शिकायत होने के बाद सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जहां शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे (3 जुलाई) कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। सरोज खान 71 साल की थी।

कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो नेगेटिव आया था। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

सरोज खान के सिखाए गए डांस के चलते बॉलीवुड में कई अदाकाराओं के करियर बन गए। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म 'कलंक' थी। सरोज खान तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रही हैं। 

 

उन्होंने सुपरडुपरहिट फिल्मों 'मिस्टर इंडिया, चादनी, बेटा, तेजाब, नगीना, डर, बाजीगर, अंजाम, मोहरा, याराना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेश, देवदास, लगान, सोल्जर, ताल, फिजा, साथ‌िया, स्वदेश, कुछ ना कहो, वीर जारा, डॉन, फना, गुरु, नमस्ते लंदन, जव वी मेट, एजेंट विनोद, राउडी राठौड़, एबीसीडी, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका' तक के गानों को कोरियोग्राफ किया है।

इस खबर के आने के बाद से सरोज खान के फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। और उनसे जुड़ी यादें भी शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुडशादीज भी कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करता है।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis