दिव्यांका त्रिपाठी अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर हुईं रोमांटिक, पति विवेक के लिए लिखा ये खास मैसेज

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर हुईं रोमांटिक, पति विवेक के लिए लिखा ये खास मैसेज

टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अब दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति विवेक को सगाई की सालगिरह की बधाई दी है। इस तस्वीर में ये कपल एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद ही दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को घरवालों की मर्जी से शादी रचाई थी। जिसके बाद दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कपल एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ता है। जिस वजह से दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है।

आइए अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 जनवरी 2021 को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने लविंग हसबैंड को सगाई की सालगिरह की बधाई दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिव्यांका अपने पति विवेक को हग किए हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों के आगे कई सारी कैंडल्स जल रही हैं। जिससे ये तस्वीर और ज्यादा सुंदर लग रही है। इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।  

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है, ‘जीवन हमें आश्चर्यचकित करता है, लेकिन कई बार हमें विश्वास की एक छलांग लेनी चाहिए और जीवन को आश्चर्यचकित करना चाहिए! देखो विव, जहां हम आज हैं। हमारे अपने छोटे वंडरलैंड में... उस निर्णय के लिए धन्यवाद! #EngagementAnniversary विवेक दहिया उन लोगों के लिए चीयर्स, जो किसी भी तरह अपने जीवन को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। जीवन एक जुआ है, यदि आपकी अंदर की भावना आपको अनुमति देती है, तो एक गहरी सांस लें और डुबकी लें।’

14 दिसंबर 2020 को दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना 36वां बर्थडे मनाया था। एक्ट्रेस के बर्थडे को खास अंदाज में मनाने के लिए उनके पति विवेक दहिया ने उदयपुर में एक खूबसूरत रिसॉर्ट बुक किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो फोटोज पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस झील को निहार रही हैं और इस फोटो में सुबह का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। तो वहीं दूसरी फोटो में एक मेज पर चाय रखी हुई है और एक्ट्रेस ने अपने सामने के नजारे की तस्वीर क्लिक की है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मेरे हिसाब से पार्टी शुरु हुई।'

इन दोनों तस्वीरों के अलावा दिव्यांका ने एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें एक टेबल पर कपल की खूबसूरत तस्वीर रखी हुई है और झील का प्यारा सा नजारा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'ये शाम अब मेरे नाम।' दिव्यांका की इन तस्वीरों पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

फिलहाल, दिव्यांका और विवेक अपनी मैरिड लाइफ को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। हम भी इस कपल को सगाई की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis