'जब वी मेट' फेम Divya Seth Shah की 23 वर्षीय बेटी Mihika का हुआ निधन, जानें क्या हुआ था उनको

अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह (जो सिर्फ 23 वर्ष की थीं) का 5 अगस्त 2024 को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में निधन हो गया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'जब वी मेट' फेम Divya Seth Shah की 23 वर्षीय बेटी Mihika का हुआ निधन, जानें क्या हुआ था उनको

पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह (Divya Seth Shah) की पूरी दुनिया तब बिखर गई, जब उनकी बेटी मिहिका शाह (जो कि महज 23 साल की थीं) की एक चौंकाने वाली घटना में मौत हो गई। एक माता-पिता के लिए अपनी बेटी को कम उम्र में स्वर्ग जाते हुए देखना सबसे बुरा होता है। दिव्या सेठ शाह अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुज़र रही हैं। अभिनेत्री ने फेसबुक पर एक नोट के साथ दुखद समाचार साझा किया है।

दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका का हुआ निधन

6 अगस्त 2024 को दिव्या सेठ शाह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बेटी मिहिका की प्रार्थना सभा के बारे में एक नोट साझा किया। उनकी बेटी का निधन 5 अगस्त 2024 को हुआ और परिवार ने 8 अगस्त 2024 को उनके लिए प्रार्थना सभा आयोजित की। नोट में परिवार ने लिखा, "बहुत दुख के साथ हम आपको हमारी प्यारी मिहिका शाह के निधन की सूचना देते हैं, जो 5 अगस्त 2024 को दुनिया से रवाना हो गईं।"

divya seth

क्या हुआ था दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका को?

इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया, जबकि दिव्या ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की। 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिहिका को बुखार था, जिसके कारण उन्हें दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार द्वारा अभी तक इस जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है।

divya

एक हफ़्ते पहले ही दिव्या ने अपनी मां और बेटी मिहिका के साथ दो तस्वीरें साझा की थीं, जो बिल्कुल अपनी खूबसूरत मां की तरह दिख रही थीं। तस्वीरों के साथ दिव्या ने लिखा था, "डीएनए ही एकमात्र वास्तविकता है। बाकी सब बहुत मेहनत का काम है। मदरशिप को धन्यवाद।"

दिव्या सेठ शाह की प्रोफेशनल लाइफ

बता दें कि दिव्या सेठ शाह बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर की मां की भूमिका के लिए जाना जाता है। वह कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जैसे, 'इंग्लिश विंग्लिश', 'दिल धड़कने दो', 'सर' और 'सरदार का ग्रैंडसन' में भी नजर आ चुकी हैं। दिव्या को आखिरी बार वेब सीरीज 'द मैरिड वुमेन' में देखा गया था।

divya

फिलहाल, हम इस कठिन समय में दिव्या के परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं!

BollywoodShaadis