By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के रूमर्ड कपल दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अक्सर अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने इसे सिर्फ दोस्ती का ही नाम दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में, अभिनेता के साथ अपने बंधन के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने बताया- 'क्या वह और आलिया अपने बच्चे की तस्वीरें क्लिक करने देंगे', दिया ये जवाब)
हाल ही में, एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी से पूछा गया कि, क्या वे एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं, इस पर दिशा ने कहा कि, टाइगर ही उन्हें प्रेरित करते हैं, न कि वह। उनके अनुसार, वह जो कुछ भी कर पाई हैं, वह उनकी टीम की बदौलत है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि, वह हमेशा से मार्शल आर्ट सीखना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकीं। टाइगर ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
(ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा की बहन अनम की हुई गोद भराई, सफेद ड्रेस और हरे दुपट्टे में लगीं बेहद खूबसूरत)
दिशा ने यह कहते हुए भी उनकी तारीफ की कि, वह बहुत मेहनती हैं और इतने प्रतिभाशाली होने के बावजूद वह समय पर उठते हैं और रोजाना अपनी ट्रेनिंग करते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। अभिनेत्री ने कहा कि, उन्होंने उनसे अनुशासन सीखा है।
जब दिशा से पूछा गया कि, क्या वह सादगी के मामले में उनसे प्रेरणा लेती हैं, तो उन्होंने कहा कि, यह एक कारण है कि, वह बहुत अच्छे दोस्त हैं, क्योंकि वे एक जैसा सोचते हैं। उनके मुताबिक, उनका दिमाग बच्चों की तरह काम करता है। उन्हें एनीमेशन देखने और बेवकूफी भरी बातों पर हंसने में मजा आता है। वह जीवन के छोटे-छोटे सुखों में खुशी तलाशते हैं।
(ये भी पढ़ें: विन्नी अरोड़ा ने पति धीरज धूपर का वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंट पत्नी की नकल करते दिखे एक्टर)
दिशा और टाइगर ने 'बागी 2' और म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में साथ काम किया है। उनकी ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा उनके प्रशंसकों को प्रभावित किया है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा अगली बार 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगी, जिसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी हैं। यह 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फिलहाल, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।