By Shivakant Shukla Last Updated:
टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) अपने जीवन के खूबसूरत दौर को जी रहे हैं। जब से उन्होंने बेटे रुहान का स्वागत किया है, तब से ये कपल सातवें आसमान पर है। दोनों अपनी पैरेंटिंग ड्यूटी को भी बखूबी निभा रहे हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और 5 साल की हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय करने के बाद उन्होंने 21 जून 2023 को अपने बेटे का वेलकम किया।
दीपिका कक्कड़ अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट रखती हैं। उन्होंने अपने हालिया व्लॉग में साझा किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। दीपिका ने बताया कि जब वह अपने बेटे रुहान के साथ खेल रही थीं, तो उनके गले में बहुत बुरा इन्फेक्शन हो गया था।
दीपिका ने साझा किया, ''तीन से चार दिन हो गए हैं, जब से मेरी तबीयत ठीक नहीं है। आपने शोएब के व्लॉग में देखा होगा कि मैं बोल नहीं पा रही थी, मुझे बहुत दर्द होता था, अब भी होता है, लेकिन अब लगभग 50% से ज्यादा दर्द ठीक हो गया है। बाद में शोएब की तबीयत भी जाहिर तौर पर मेरी वजह से खराब हो गई और अब हम थोड़ा बेहतर हैं, इसलिए मैंने एक व्लॉग बनाने के बारे में सोचा।''
व्लॉग में दीपिका ने शोएब और रुहान के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए कुछ प्यारे पल भी साझा किए। शोएब, रुहान के साथ बिस्तर पर खेलते नजर आए। दीपिका ने कहा कि उन्होंने इस पल को अपने सभी फैंस के साथ साझा किया, ताकि वे भी इसे देख सकें।
उन्होंने व्लॉग में आगे बताया कि रुहान को फीड कराने के लिए उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ता है। दीपिका ने आगे कहा, ''सुबह के 8 बजे हैं और वह एक बार फिर मेरी गोद में लेटा हुआ है और दूध पिलाने के बाद एक्टिव होकर सो रहा है। हालांकि, मुझे वास्तव में नींद आ रही है, क्योंकि हर रात वह हर 3 घंटे के बाद उठता है, इसलिए मेरी स्लीप सर्कल प्रॉपर नहीं है। मैं बस उसके सोने का इंतज़ार कर रही हूं!''
शोएब इब्राहिम भी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और वह अक्सर अपने जीवन की अनमोल झलकियां साझा करते रहते हैं। अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में अभिनेता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेटे रुहान की कुछ प्यारी झलकियां दिखाईं। हालांकि, रुहान के साथ शोएब और दीपिका के शॉपिंग सेशन ने हमारा ध्यान खींचा। प्यारे माता-पिता को अपने नन्हें बच्चे के लिए कुछ प्यारी चीजें खरीदने के लिए एक दुकान के अंदर जाते देखा जा सकता है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो में हम प्यारी मां दीपिका को अपने बेटे रुहान के लिए कुछ चीज़ें चुनते हुए देख सकते हैं। दूसरी ओर, लविंग फादर शोएब को बच्चे को गोद में लिए देखा जा सकता है। अपने डे-आउट के लिए दीपिका ने व्हाइट कलर का सलवार-सूट चुना था, जिसे उन्होंने मल्टीकलर के दुपट्टे के साथ पहना था। शोएब प्रिंटेड टी-शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ पहना था। दूसरी ओर, उनका बच्चा ब्लू कलर के प्रिंटेड स्वैडल में लिपटा हुआ था।
बता दें कि दीपिका ने प्री-मेच्यौर डिलीवरी हुई थी। उन्होंने इसके बारे में अपने व्लॉग्स में शेयर किया था। दोनों अपने बच्चे के साथ अस्पताल में रह रहे थे, जिसे NICU में निगरानी में रखा गया था। दीपिका ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्हें अपने बच्चे को एनआईसीयू में और खुद से दूर देखना बहुत मुश्किल होता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। तो आपको इब्राहिम फैमिली की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।