दीया मिर्जा की भतीजी तान्या काकड़े की हुई मौत, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट

हाल ही में, एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, उनकी भतीजी तान्या काकड़े की मौत हो गई है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दीया मिर्जा की भतीजी तान्या काकड़े की हुई मौत, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट

एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जीवन के हर अच्छे-बुरे पलों साझा करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के साथ एक दुखद खबर साझा की है।

dia

दरअसल, 1 अगस्त 2022 को दीया ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि, उनकी भतीजी तान्या काकड़े अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने अपनी भतीजी तान्या की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। बेहद छोटी उम्र में उनका निधन हो जाना उनके परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है।

tanya

दीया ने अपनी इंस्टा पोस्ट में एक भावुक नोट लिखा और तान्या के निधन की जानकारी भी दी। एक्ट्रेस ने लिखा, ''मेरी भतीजी, मेरी बच्ची, मेरी जान, रोशनी में चली गईं। आप जहां भी हैं, मेरी प्रिय हैं, आपको शांति और प्रेम मिले... आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगीं। आपकी मुस्कान, नृत्य और सिंगिंग अधिक रोशनी से भर जाएंगे। ओम शांति।''

tanya

जैसे ही दीया मिर्जा ने ये दुखद खबर शेयर की, वैसे ही उनके फैंस व सेलेब्स दोस्त इस गम में शरीक हो गए। अर्जुन रामपाल, रिद्धिमा कपूर साहनी और ईशा गुप्ता समेत कई सितारों ने इस खबर पर दुख जताया। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने दीया मिर्जा की भतीजी के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'ये सुनकर बुरा लगा दीया। आप सबके लिए और तान्या की आत्मा के लिए प्रार्थना। ओम शांति।' आलिया भट्ट की मां व एक्ट्रेस सोनी राजदान ने लिखा, 'आपके परिवार के लिए बड़ी क्षति। आपके लिए बड़ी हग और आपना ख्याल रखिए।' वहीं, सुनिल शेट्टी ने हाथ जोड़कर अपनी भावना व्यक्त की। यहां देखें बाकी के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

dia

dia

dia

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में एक्शन सीन की शूटिंग का बताया अनुभव, कहा- 'मैं इसे कभी नहीं भूल सकतीे')

कार एक्सीडेंट से हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 1 अगस्त 2022 को तान्या अपने दोस्तों के साथ राजीव गांधी एरयपोर्ट से हैरदाबाद की ओर कार से जा रही थीं। उसी वक्त उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान उनके दोस्तों को चोटें आईं, लेकिन तान्या की मौके पर ही मौत हो गई। 

tanya

बता दें कि, तान्या और दीया मिर्जा में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। तान्या एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उन्होंने दीया मिर्जा के साथ 30 नंवबर 2019 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह दीया का मेकअप करती हुई दिखाई दे रही थीं। दीया ने एक ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था, वहीं तान्या ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल लग रही थीं, जो उनके बॉन्ड के बारे में काफी कुछ बता रहा है। 

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने शादी में पहना फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा, हल्की ज्वेलरी के साथ किया पेयर)

फिलहाल, हम भी तान्या काकड़े की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

BollywoodShaadis