Deepika Padukone ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति Ranveer Singh संग डाला वोट

हाल ही में, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को वोटिंग बूथ पर देखा गया, जहां एक्ट्रेस पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Deepika Padukone ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति Ranveer Singh संग डाला वोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, तब से उनके फैंस बेहद खुश हैं और अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। इस समय, जबकि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, तो दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने भी अपना वोट दिया। इस दौरान पहली बार दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने डाला वोट

20 मई 2024 को पांचवे चरण की वोटिंग के दौरान मुंबई में तमाम सेलेब्स ने अपना मतदान दिया और इनमें होने वाले पैरेंट्स दीपिका व रणवीर भी शामिल थे। इस दौरान कपल व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करता नजर आया। हालांकि, ये रणवीर का दीपिका के लिए प्यारा जेस्चर था, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, रणवीर अपनी लविंग वाइफ का हाथ पकड़कर भीड़ से बचाते हुए उन्हें बूथ से कार तक लेकर गए। 

deepika padukone

इसके अलावा, यह पहली बार था, जब दीपिका पादुकोण ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। वोट डालने के बाद दीपिका और रणवीर ने भले ही कैमरे के लिए पोज नहीं दिया, लेकिन इस दौरान वे मुस्कुराते हुए नजर आए। व्हाइट शर्ट, जींस और ब्लैक गॉगल्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणवीर भी अपने लुक में अच्छे दिख रहे थे।

ranveer-deepika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंतबर 2024 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। कपल ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और खुलासा किया था कि वे सितंबर में पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। 

जब रणवीर ने अपने इंस्टा हैंडल से हटाई शादी की फोटोज

हालांकि, रणवीर और दीपिका ने तब हर किसी का ध्यान खींचा था, जब बीते दिनों रणवीर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी वेडिंग फोटोज हटा दी थीं। उनके ऐसा करने से फैंस हैरान हो गए और कयास लगाने लगे कि क्या कपल के बीच सब ठीक है। हालांकि, बाद में रणवीर ने इस तरह की सभी अफवाहों को तब खारिज कर दिया, जब उन्होंने मुंबई में 'टिफ़नी एंड कंपनी' के लॉन्च के दौरान 'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में अपनी वेडिंग रिंग दिखाई थी।

ranveer-deepika

जब Ranveer Singh ने Anant की प्री-वेडिंग में चिल्लाकर कहा- 'मेरा बच्चा हो रहा है', शरमाती दिखीं Deepika, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, दीपिका और रणवीर की लेटेस्ट झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis