By Shivakant Shukla Last Updated:
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आखिरी बार उन्हें जीभर कर देख भी नहीं सकीं। अपने ससुराल दिल्ली में होने के चलते मुंबई तक पहुंचने में उन्हें समय लगता। ऐसे में रिद्धिमा ने पापा को वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई दी। अब खबर है कि रिद्धिमा इस दुख की घड़ी में शरीक होने और मां नीतू सिंह (Neetu Singh) और भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि रिद्धिमा बेटी समारा और पति भरत (Bharat Sahni) के साथ मुंबई पहुंची है।
कोविड-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा अपने पिता के निधन की खबर सुनने के बाद वो मूवमेंट पास के तहत सड़क मार्ग से ही मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान उन्हें 24 घंटे से भी ज्यादा समय दिल्ली से मुंबई आने में लगा। इससे पहले रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि वो दिल्ली से रवाना हो चुकी हैं। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था, ‘घर आ रही हूं मां।’ इस वीडियो में उनकी कार की खिड़की नजर आ रही है और खाली रास्ता दिख रहा था। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)
बता दें कि रिद्धिमा अपने पापा से बहुत प्यार करती थी। पापा के बीमार होने की खबर उन्हें जैसे ही मिली, उन्होंने सरकार से मुंबई जाने की अपील की। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से राज्यों की सीमाओं को सील किया गया है। वहीं, हवाई यात्रा पर भी रोक लगाई है। इसलिए पापा ऋषि कपूर अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं सकी थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)
गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं। वह उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। वो अपने पिता की याद में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करती दिखाई दे रही हैं। मुंबई पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋषि कपूर की दो फोटोज शेयर की। पहली फोटो ऋषि कपूर के यंग डेज की तस्वीर है, इस पर रिद्धिमा ने लिखा- 'लेजेंड्स हमेशा के लिए जिंदा रहते हैं। मिस यू।' वहीं दूसरी तस्वीर एक फैमिली फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ-साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, उनकी बेटी और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रिद्धिमा ने लिखा 'मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं।' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)
बॉलीवुडशादीज इस गम में उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है, और उनके परिवार को ये दुख सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।