शिखर धवन की लव स्टोरी: दो बच्चों की मां और 10 साल बड़ी महिला से 'गब्बर' ने लगाया दिल

यहां हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर' यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की लव स्टोरी से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिखर धवन की लव स्टोरी: दो बच्चों की मां और 10 साल बड़ी महिला से 'गब्बर' ने लगाया दिल

'न उम्र की सीमा हो, न जन्‍म का हो बंधन जब प्‍यार करे कोई तो देखे केवल मन' हिंदी फिल्‍म के इस गीत की लाइनें आज हर जगह सजीव होती हुई दिखाई देती हैं। भारत देश में ऐसे कई कपल्‍स मिल जाएंगे, जिनके बीच में उम्र का दायरा काफी ज्‍यादा है। आज हम आपको एक ऐसे ही धुरंधर क्रिकेटर की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी उम्र से 10 साल बड़ी महिला से शादी रचाई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वह शख्स? तो आइए आपको बताते हैं...

हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के 'गब्बर' यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की। धवन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, क्योंकि खेल के साथ-साथ शिखर धवन ने अपनी प्रेम कहानी के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आखिर उन्हें अपने से उम्र में 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से प्यार जो हो गया था। अब हर किसी के मन में यही सवाल होगा कि, आखिर आस्ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी और दिल्ली में रहने वाले शिखर एक-दूसरे के प्यार में कैसे पड़े? तो आइए शुरू करते हैं इनकी लव स्टोरी...

सबसे पहले जानिए आयशा का परिचय

love story of indian cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

आयशा मुखर्जी बचपन से ही ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी हैं। आयशा की मां बंगाली हैं और पिता ऑस्ट्रेलियन हैं। लेकिन आयशा का जन्म भारत में हुआ था और बचपन उनका ऑस्ट्रेलिया में बीता है। आयशा को खेलों का बहुत शौक है। रिंग बॉक्सिंग, टेनिस और क्रिकेट खेलों में आयशा को बहुत ही रुचि है। लेकिन क्रिकेट खेल आयशा का सबसे पसंदीदा खेल है। आयशा खुद ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सर रह चुकी हैं। बंगाल में काफी दिनों तक रहने के कारण आयशा को बंगाली भी आती है। साथ ही वह और अंग्रेजी में पारंगत हैं। उन्हें भारतीय भोजन पकाने में मजा आता है।

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती)

आयशा मुखर्जी के पहले पति

 आयशा ने शिखर धवन से शादी करने से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी। पहले पति से आयशा को दो बेटियां हैं, जिनका नाम अलियाह जोकि 20 साल की हैं, रिया जोकि 15 साल की हैं। ऑस्ट्रेलियन पति से तलाक लेने के बाद आयशा की जिंदगी में शिखर धवन ने कदम रखा था।

Ayesha Mukherjee

love story of shikhar dhawan and ayesha mukherjee

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीच एज गैप

कहते हैं 'जब दो लोग प्यार में होते हैं तो एज सिर्फ एक नंबर होता है'। शिखर धवन और आयशा के साथ भी कुछ ऐसा ही था। आयशा और शिखर धवन के बीच 10 साल का अंतर था। शिखर मौजूदा समय में जहां 35 साल के हैं, वहीं उनकी वाइफ आयशा 45 साल की हैं। हालांकि, एज गैप के बावजूद दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

love story of shikhar dhawan and ayesha mukherjee

कैसे मिले शिखर धवन और आयशा मुखर्जी?

आयशा को हरभजन सिंह पहले से जानते थे। हरभजन ने ही दोनों की पहली मुलाकात करवाई। एक बार शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे, तभी भज्जी ने अपनी इस फ्रेंड के बारे में धवन को बताया। 25 साल के धवन आयशा की फोटोज देखकर खुश हो गए। फेसबुक पर फोटो देखकर दीवाने हुए शिखर ने आयशा से फेसबुक पर दोस्ती करने का फैसला किया। पहले तो उन्होंने सोचा कि क्या एक ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करेगी? काफी जद्दोजहद के बाद उन्होंने यह सोचकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी कि अब जो होगा, देखा जाएगा। वहीं, आयशा ने शिखर की फ्रेंड रिक्वेस्ट आते ही स्वीकार कर लिया। फेसबुक फ्रेंड बनते ही शिखर धवन की उम्मीद जाग गई। धीरे-धीरे धवन ने आयशा से फेसबुक पर ही बात करनी शुरू कर दिया और उनकी दोस्ती गहरी होती गई। इसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)   

love story of indian cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

love story of indian cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया, लेकिन आयशा की उम्र और तलाकशुदा व दो बेटियां होने के चलते धवन की फैमिली इस शादी के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। हालांकि, धवन ने काफी मशक्कत के बाद अपनी फैमिली को मना लिया। वहीं, दूसरी तरफ आयशा को भी डर सता रहा था कि,पता नहीं शिखर उनकी दोनों बेटियों को अपनाएंगे या नहीं? क्या शिखर एक बाप की सारी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे या नहीं? शिखर ने आयशा को उनकी दोनों बेटियों को पूरी तरह से एक्सेप्ट करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शिखर ने ठान लिया कि, जब तक वो कुछ काबिल नहीं बन जाते शादी नहीं करेंगे। लेकिन देखते ही देखते वो दिन आ गया, जब भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर' घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार थे। शिखर धवन और आयशा ने साल 2012 में सिख परंपरा से शादी की। शादी में विराट कोहली सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने भाग लिया था, जिन्हें आप बारात में जमकर नाचते हुए देख सकते हैं।

 (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

shikhar dhawan and ayesha mukherjee Wedding Photo

shikhar dhawan and ayesha mukherjee Wedding Photo

shikhar dhawan and ayesha mukherjee Wedding Photo

shikhar dhawan and ayesha mukherjee Wedding Photo

आयशा की बेटियों के साथ कैसा है शिखर धवन का रिश्ता?

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में शिखर धवन ने अपनी बेटियों संग रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। जो चीज कुदरत से होती है, वो एकदम आपकी जिंदगी में ढल जाती है। मेरी किस्मत में मेरी दो बेटियां थीं, तो वो एकदम से मेरी जिंदगी में आ गईं। आज जिस तरह से वे मुझसे प्यार करती हैं, मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं।’ आयशा शादी के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और उनकी दोनों बेटियां भी अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। हालांकि, शिखर धवन अपनी दोनों बेटियों पर अपना प्यार न्यौछावर करना नहीं भूलते हैं।

 (ये भी पढ़ें: संजय कपूर की लव स्टोरी: शादी से पहले इन दो एक्ट्रेसेस से था अफेयर, फिर एनआरआई लड़की से रचाई शादी)

Shikhar Dhawan With Her Daughters 

Shikhar Dhawan and Ayesha Mukherjee daughters

शिखर धवन का बेटा

शादी के दो साल बाद यानी साल 2014 में शिखर धवन और उनकी वाइफ आयशा मुखर्जी ने अपने बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जोरावर रखा है। जोरावर भी अपनी मां आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और आयशा अक्सर अपने बच्चों के साथ धवन से मिलने भारत आया करती हैं।

shikhar dhawan and ayesha mukherjee son Zoravar

Shikhar Dhawan Family

आयशा हैं शिखर धवन की ताकत

शिखर धवन की जिंदगी में जब से आयशा ने कदम रखा था, तभी से क्रिकेटर की किस्मत चमक गई थी। शादी के बाद ही शिखर धवन इंडियन क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हुए थे और साल 2015 में उन्होंने ICC वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शिखर धवन हमेशा अपनी वाइफ को उनकी उपलब्धि को लेकर जिम्मेदार मानते हैं।

Shikhar Dhawan and Ayesha Mukherjee Love Life

Shikhar Dhawan Family

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के तलाक की अफवाहें

शिखर और आयशा की टूटती शादी की अफवाहें कुछ समय से मीडिया गलियारों में सुनने को मिली हैं। पिछले साल बताया जा रहा था कि, दोनों के बीच तलाक तक बात पहुंच गई है। क्रिकफिट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और आयशा के बीच अब अच्छी बॉन्डिंग नहीं है और दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। शिखर ने भी अपने आईजी हैंडल पर आयशा की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है, जो इन अफवाहों को हवा देने का काम कर रही है। हालांकि, इस पर शिखर और आयशा में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

Shikhar Dhawan and Ayesha Mukherjee Divorce

शिखर धवन की नेट वर्थ

शिखर धवन इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। वो सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शुमार हैं। नेटवर्थोपेडिया और क्रीडॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन 92.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वो खेल के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा वो अल्कीस स्पोर्ट्स के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। साथ ही, शिखर होम डेकोर कंपनी ‘डावन’ के भी मालिक हैं। वो BCCI से जहां सलाना 5 करोड़ रुपए लेते हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइसी से 5.3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

Shikhar Dhawan Net Worth

यहां हमने आपको क्रिकेटर शिखर धवन की लव स्टोरी के बारे में बताया। ऐसे ही हम आपके लिए रोचक खबरें लाते रहेंगे। तब तक विजिट करते रहिए, हमारी वेबसाइट bollywoodshaadis.com को। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। अगर हमारी ये स्टोरी आपको पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें। 

BollywoodShaadis