By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा से एक ट्रेंड सेटर रहा है। इससे जुड़े सितारों से लोग लाइफस्टाइल से लेकर फैशन सेंस तक की चीजों को सीखते हैं। हालांकि, इस बात में भी कोई शक नहीं है कि, कई सितारे ऐसे हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहना नहीं भूलते हैं। बी-टाउन में ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा है और उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी भगवान के नामों से जुड़ा रखा है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है, जो माता दुर्गा का ही एक नाम है। वामिका कोहली को उनके माता-पिता मीडिया लाइमलाइट से दूर रखते हैं।
स्टार पेरेंट्स सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 29 सितंबर 2017 को अपनी लाडली बेटी को जन्म दिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। उन्होंने अपनी बेटी के नाम और जाति के बीच में ‘नौमी’ इसलिए लगाया है, क्योंकि वह दुर्गा नवमी के दिन हुई थीं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान सरोगेसी के जरिए अपने तीसरे बेटे अबराम खान के माता-पिता बने थे। शाहरुख और गौरी ने अपने बेटे को अबराम नाम दिया है। पैगंबर अब्राहम और भगवान राम के नाम को मिलाकर अबराम बना है।
(ये भी पढ़ें- ऐसे सेलेब कपल, जिन्होंने साल 2021 में रचाई शादी, वरुण-नताशा से अंकिता-विक्की तक हैं लिस्ट में शामिल)
‘फिटनेस क्वीन’ शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने साल 2012 में पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था। उन्होंने अपने बेटे वियान का अपनी जिंदगी में स्वागत किया गया था। वियान का नाम भगवान कृष्णा के नाम पर आधारित है।
बेटे वियान कुंद्रा के जन्म के 8 साल बाद शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी थीं। कपल ने अपनी बेटी का नाम समीशा रखा है। इसका मतलब 'भगवान जैसा होना' होता है।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन और उनके पति अनिल थडानी ने अपने दोनों बच्चों के नाम भगवान शिव के नाम पर रखा है।
अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना की दो बेटियां हैं। उनकी दोनों में से एक बेटी का नाम शाक्य अख्तर है। शाक्य का नाम ‘भगवान बुद्ध’ का ही एक नाम है।
फिल्म अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के एक बेटे का नाम लिंगा राजा है, जो भगवान शिव को संदर्भित करता है।
(ये भी पढ़ें- आराध्या बच्चन का अनदेखा वीडियो आया सामने, नन्ही सांता ने क्रिसमस पर दिया प्यारा संदेश)
‘रहना है तेरे दिल में’ के एक्टर आर. माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे एक बेटे के माता-पिता हैं। उन्होंने अपने बेटे को वेदांत नाम दिया है, जो हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ वेद का एक रूपांतर है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नमृता शिरोडकर और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के दो प्यारे बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम सितारा है, जबकि बेटे का नाम गौतम है। गौतम, भगवान बुद्ध का एक नाम है।
(ये भी पढ़ें- बॉलीवुड स्टार किड्स के अनोखे नाम, जिनके अर्थ जान आप हो जाएंगे हैरान)
तो ये हैं वो स्टार किड्स, जिनका नाम भगवान पर आधारित है। तो आपको इनके नाम कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।