By Kanika Singh Last Updated:
एक विवाह दो आत्माओं का मिलन होता है, जो जीवन का जश्न मनाने के लिए खुशी-खुशी एक रिश्ते में बंधते हैं। आखिरकार, किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना बेहद खास लगता है, जो जीवन के रोलरकोस्टर में आपका हाथ थामने के लिए सहमत हो। भारत में शादी को एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, महामारी ने परिवारों के उत्साह को कम कर दिया है, जिससे वह प्राइवेट सेरेमनी में ही इसे पूरा कर रहे हैं।
महामारी के दौरान, होने वाली शादियों ने कपल्स की अपने विशेष दिन के लिए पहनने वाले कपड़ों की इच्छा को कम नहीं किया है। हाल ही में, हमें एक दुल्हन मिलीं, जिन्होंने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का एक अनोखा क्रिंकल्ड लहंगा पहना था।
दुल्हन मैंडी अपने बॉयफ्रेंड सुखी गिल के साथ शादी के बंधन में बंधीं, जो 'हेडमास्टर्स सैलून और अकादमी' के मालिक हैं। अपनी शादी के दिन के लिए, उन्होंने डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से एक अनोखा क्रिंकल्ड लहंगा पहना था। उनके पहनावे में गुलाबी और नारंगी रंग की टोंड स्कर्ट, एक राजकुमारी-कट चोली और डबल दुपट्टा शामिल था।
दुल्हन ने अपने लुक को मीनाकारी चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, ओवरसाइज नथ से स्टाइल किया था और उनके पूरे लुक का हाईलाइट उनका मांग टीका था, जिससे उनका पूरा माथा ढका हुआ था। उनके ब्राइडल लुक को हाईलाइट किए गए गाल, सॉफ्ट ब्रॉन्ज आईशैडो और ब्राउन-टोन्ड लिप कलर के साथ जोड़ा गया था।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से लेकर रुबीना दिलैक तक, सेलेब जिन्होंने शाही अंदाज में 'महल' में रचाई शादी)
दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने ग्रे-टोन वाली जैकेट शेरवानी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक के साथ मैचिंग दोशाला और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)
मेहंदी समारोह के लिए, दुल्हन ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का नारंगी और गुलाबी रंग का लहंगा पहना था और स्लीवलेस चोली के साथ टैसेल्ड-हेम व सरासर दुपट्टे में वो बहुत सुंदर लग रही थीं। दुल्हन ने अपने लुक को स्टेटमेंट पर्ल चोकर, लेयर्ड पर्ल नेकलेस, मांग टीका और एक जोड़ी इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था। वहीं, उनके दूल्हे ने क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ मौवे रंग का जैकेट कुर्ता पहना था।
(ये भी पढ़ें: नेपाली दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की चंदेरी बनारसी साड़ी, दिखीं बेहद खूबसूरत)
संगीत समारोह के लिए दुल्हन ने डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत नरूला के आउटफिट को चुना था। उन्होंने खूबसूरत मोटिफ्स के साथ नारंगी रंग का रेशमी शरारा पहना था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट माथा पट्टी और एक जोड़ी इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था। बन में बंधे बालों के साथ लाइट मेकअप ने उनके स्टाइल को पूरा किया था।
फिलहाल, हमें दुल्हन की शादी व प्री-वेडिंग सेरेमनी की ड्रेसेस बहुत पसंद आईं और उनके लहंगे ने निश्चित रूप से हमारा दिल जीत लिया। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।