अनुष्का की बेटी को मिले इतने महंगे गिफ्ट्स, किंग खान से लेकर अक्षय कुमार तक जानें किसने क्या दिया?

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के जन्म के बाद ​उनके घर उपहारों का तांता लग गया। तो आइए आपको बताते हैं कि कपल के घर कौन-कौन से सेलेब्स ने क्या गिफ्ट भेजा।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का की बेटी को मिले इतने महंगे गिफ्ट्स, किंग खान से लेकर अक्षय कुमार तक जानें किसने क्या दिया?

जैसे आम लोगों के घरों पर बच्चे के जन्म के बाद पैरेंट्स के जान-पहचान वाले लोग बच्चे के लिए उपहार देते हैं। ठीक वैसे ही ये बड़ी-बड़ी हस्तियों के यहां भी ऐसा ही होता है। हाल ही में, इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के घर 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका (Vamika) का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद उनके घर उपहारों और बधाइयों का तांता लग गया। तो आइए आपको बताते हैं कि विराट और अनुष्का के घर कौन-कौन से सेलेब्स ने क्या उपहार भेजा है।

पहले तो ये जान लीजिए कि, विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें- डैड बनने की फीलिंग पर बोले विराट कोहली, कहा 'ये लाइफ का महान मोमेंट है और हमेशा रहेगा')

अब आइए आपको बताते हैं कि विराट और अनुष्का की बेटी वामिका को कौन-कौन सा गिफ्ट मिला। रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ जिन्होंने फिल्म 'जीरो' और 'जब तक है जान में' अनुष्का के साथ काम किया है, उन्होंने वामिका को 70,000 रुपये की कीमत का एक गुड़ियाघर गिफ्ट किया। रणवीर सिंह तथा दीपिका पादुकोण ने वामिका को 1,80,000 रुपये की सोने की चेन भेंट की। अनुष्का के फिल्म 'सुलतान' में सह-कलाकार सलमान खान ने भी वामिका को करीब एक लाख की कीमत का एक गुड़ियाघर भेंट किया। ऐश्वर्या राय बच्चन जिन्होंने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का के साथ काम किया है, उन्होंने वामिका को हाथ से बनाई गई महंगी चॉकलेट गिफ्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने वामिका को हीरे का कंगन उपहार में दिया है। आमिर खान ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और वामिका के लिए 1,70,000 सुनहरा पालना गिफ्ट किया। अनुष्का के 'पटियाला हाउस' सह-कलाकार अक्षय कुमार ने एक गोल्डन पायल भेंट की है। (ये भी पढ़ें- पापा अमिताभ और भांजी नव्या ने अभिषेक बच्चन को विश किया बर्थडे, बिग बी ने शेयर की इमोशनल तस्वीर)

वामिका के जन्म के बाद इतने सारे महंगे उपहार उसे मिल चुके हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि विराट और अनुष्का की बेटी वामिका बहुत भाग्यशाली है। 

Virat Kohli and Anushka Sharma

अभी हाल ही में, 1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपनी बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। वहीं विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल साफ देखी जा सकती है। फोटो में सभी ने सफेद ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, दीवार पर गुब्बारे भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।'' 

Anushka Sharma and Virat Kohli

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है और पैपराज़ी से अनुरोध किया था कि, जब वे घर के लिए अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहे हों, तो उनकी तस्वीरें क्लिक न करें। इससे ये समझा जा सकता है कि, विराट और अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: इकबाल खान और स्नेहा छाबड़ा की लव स्टोरी: जानें कहां और कैसे शुरू हुई थी कपल की प्रेम कहानी)

फिलहाल, विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। तो आपको सेलेब्स द्वारा दिए गए सितारों में से सबसे अच्छा गिफ्ट किसका लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-virat.kohli
BollywoodShaadis