रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती

इस स्टोरी में आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक जमाने में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती

70 और 80 के दशक की खूबसूरत और दमदार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज भी अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम कमाया है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही। एक्ट्रेस का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है और उन्होंने दो असफल शादियों का दर्द भी झेला है, फिर भी रेखा आज अकेली अपनी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। खास बात ये है, इन घटनाओं के बाद भी रेखा आज तक अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस स्टोरी में हम आपको रेखा की जिंदगी से जुड़े उन पुरुषों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्यार में एक जमाने में रेखा पागल हुआ करती थीं।

rekha

15 साल की उम्र में रेखा के साथ हुई थी जबरदस्ती

रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और उन्हें बचपन में ही फिल्म ‘अनजाना सफर’ के सेट पर एक ऐसे हादसे का सामना करना पड़ा था, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया था। दरअसल, रेखा के साथ इस फिल्म के सेट पर उनके को-एक्टर विश्वजीत चटर्जी ने जबरदस्ती की थी और इस दर्दनाक घटना की जानकारी रेखा ने अपनी बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में दी है, जिसे यासिर उस्मान ने लिखा है। इस किताब में बताया गया है कि, इस फिल्म में एक रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला था, तो एक्टर विश्वजीत ने रेखा को जबरदस्ती किस करना शुरू कर दिया था। इस दौरान रेखा ने विश्वजीत को हटाने की खूब कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं रुके। ये सीन लगभग 5 मिनट तक चला था। इस दौरान वहां मौजूद सब लोग सीटियां बजा रहे थे, लेकिन रेखा की आंखे नम थीं।

(ये भी पढ़ें: सिमी ग्रेवाल की लव लाइफ: मंसूर अली खान से था अफेयर, रविमोहन संग रचाई शादी, लेकिन आज भी हैं अकेली)

actress rekha

अब चलिए अब आपको बॉलीवुड की हसीन अदाकारा रेखा के बारे में अफेयर बताते हैं...

1. जीतेंद्र कुमार (Jeetendra Kumar)

बॉलीवड इंडस्ट्री के 'जम्पिंग जैक' के नाम से मशहूर एक्टर जीतेंद्र कुमार अपने जमाने के सुपरहिट अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन एक समय था, जब जीतेंद्र ने अपनी दमदार एक्टिंग और डांस के अलावा रेखा के साथ रिलेशनशिप की वजह से भी चर्चा बटोरी थी। रेखा और जीतेंद्र ने एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं। कहा जाता है कि रेखा जीतेंद्र को लेकर काफी सीरियस थीं, लेकिन जीतेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शोभा कपूर संग शादी हो चुकी थी। इसी वजह से जैसे ही जीतेंद्र और रेखा की डेटिंग की खबर बाहर आई, तो हर किसी ने एक्ट्रेस की आलोचना करना शुरू कर दिया था। यहां तक कि, रेखा को कई लोगों ने 'घर तोड़ने वाला' करार दिया था।

(ये भी पढ़ें: जब सैफ-करीना की ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली से होती थी तुलना, हॉलीवुड सुपरस्टार ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया)

rekha and jeetendra

2. किरण कुमार (Kiran Kumar)

काफी कम लोग जानते हैं कि, रेखा का नाम बॉलीवुड के मशहूर खलनायक जीवन के बेटे किरण कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। काफी कम समय के लिए ही सही, लेकिन रेखा और किरण एक रिश्ते में बंधे थे। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। किरण कुमार और बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा काफी अच्छे दोस्त थे और किरण के जरिए ही रेखा विनोद मेहरा से मिली थीं।

(ये भी पढ़ें: देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक संग अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेहद खूबसूरत दिख रहा कपल)

kiran kumar

3. विनोद मेहरा (Vinod Mehra)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन रेखा और अभिनेता विनोद मेहरा का रिलेशनशिप इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा था। आज भी फैंस दोनों की लव स्टोरी के जुड़े किस्से को काफी चाव से पढ़ते और सुनते हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, लेकिन उस समय के हॉट कपल कहे जाने वाले इन दोनों सेलेब्स ने ही अपने रिश्ते को दोस्ती से आगे बढ़ाने में देर नहीं की। 80 के दशक में वे दोनों ही बेहद अकेले थे और इस अकेलेपन ने ही दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब ला दिया था। दावा किया जाता है कि, दोनों ने दुनिया की नजरों से छुपकर सात फेरे भी ले लिए थे।

vinod mehra

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा से शादी करने के बाद मेहरा उन्हें अपने घर ले गए थे, लेकिन जैसे ही रेखा अपनी सासू मां कमला मेहरा के पैर छूने के लिए नीचे झुकी थीं, वैसे ही उन्होंने रेखा को धक्का मारकर दूर हटा दिया था। इतना ही नहीं, विनोद और रेखा की शादी के फैसले से कमला इतनी नाराज थीं कि, उन्होंने रेखा को चप्पलों से पीटने की भी कोशिश की थी। ससुराल में अपने साथ हुए इस बुरे बर्ताव से रेखा बिल्कुल टूट गई थीं, जिसके बाद उन्होंने विनोद से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि, रेखा ने 2004 में सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में विनोद मेहरा के साथ किसी भी वैवाहिक संबंधों से इनकार कर दिया था।

Rekha

4. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

एक जमाना था, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे। तभी तो रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी हुई थी। रेखा और अमिताभ बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि, जब रेखा और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के करीब आने लगे थे, तो अमिताभ बच्चन की शादी एक्ट्रेस जया बच्चन से हो गई थी। इसी वजह से दोनों को हमेशा-हमेशा के लिए अलग होना पड़ा था। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ में नजर आई थी। इस फिल्म में यश चोपड़ा ने दोनों की क्यूट लव स्टोरी को काफी खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया है।

amitabh and rekha

हालांकि, जब रेखा 22 जनवरी 1980 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में पहुंची थीं, तब उन्हें देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। रेखा अपनी दोस्त नीतू कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र भी पहनकर पहुंची थीं। रेखा के इस लुक को देखकर मीडिया भी हैरान रह गई थी, जिस वजह रेखा को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'वह उस शाम सीधे शूटिंग के सेट से शादी के फंक्शन में पहुंची थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके किरदार का हिस्सा था और वो उसे उतारना भूल गईं।' वहीं एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने कहा था कि 'वो जिस शहर से हैं वहां सिंदूर लगाना फैशन का हिस्सा है।’

neetu

5. मुकेश अग्रवाल (Mukesh Agarwal)

अमिताभ और रेखा के रिश्ते का दुर्भाग्यपूर्ण अंत होने के बाद, रेखा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला ले लिया था। एक्ट्रेस ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल का हाथ थामा था। दोनों ने काफी सादगी से शादी की और दोनों अपनी लाइफ को एंजॉय करने लगे थे। लेकिन एक्ट्रेस की ये खुशी भी कुछ समय के लिए ही थी। शादी के तीन महीने बाद रेखा को पता चला था कि, उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं। तो उन्होंने मुकेश और उनके परिवार से दूरी बनाने का फैसला किया।

muksh and rekha

रेखा ने अपने पति मुकेश का घर छोड़ दिया और उनके फोन कॉल लेना बंद कर दिया था। इसके बाद वो मनहूस दिन भी आया, जब उनके पति मुकेश ने अपनी जान लेने का फैसला किया था। मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा के दुपट्टे का इस्तेमाल करते हुए छत के पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। दोनों की शादी केवल सात महीने ही चल पाई थी। इस घटना के बाद मुकेश के परिवार ने रेखा पर बुरी पत्नी होने और मुकेश की जान लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें दोषी ठहराया था। उस वक्त रेखा को ना केवल मीडिया द्वारा बल्कि फिल्म बिरादरी के कई लोगों द्वारा 'वैम्प' बताया गया था। मुकेश की मौत के साथ ही रेखा का दूसरा प्यार भी अधूरा रह गया था।

rekha with mukesh

6. संजय दत्त (Sanjay Dutt)

80 के दशक में रेखा का नाम बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ भी जुड़ा था। दावा किया जाता है कि, दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी गया था कि, रेखा अपनी मांग में संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, रेखा और संजय दत्त ने हमेशा ही अपने रिश्ते की अफवाह को झूठा करार दिया। दूसरी तरफ एक्ट्रेस की बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में बताया है कि, ‘रेखा और संजय दत्त एक साथ फिल्म ‘जमीन आसमान’ में काम कर रहे थे। उसी दौरान दोनों के अफेयर की अफवाह सामने आई थी। कई लोगों ने दावा किया था कि, दोनों शादी कर चुके हैं। ये अफवाहें इतनी प्रबल हो गई थीं कि, संजय दत्त को सामने आकर इन खबरों पर बयान देना पड़ा था।’

sanjay

7. अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'कैसेनोवा' यानी अक्षय कुमार का नाम ऐसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन एक्टर के साथ रेखा के रिलेशनशिप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म ‘खिलाड़ी का खिलाड़ी’ में अक्षय कुमार और रेखा एक साथ नजर आए थे और इसी फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। खास बात ये है कि उन दिनों अक्षय कुमार एक्ट्रेस रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। इसी वजह से रवीना टंडन को अक्षय कुमार पर सख्ती बरतनी पड़ी थी। दावा किया जाता है कि, रवीना ने अक्षय कुमार को रेखा से दूर रहने की बात कही थी। रवीना ने एक फिल्म मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, ‘जब किसी एक्ट्रेस को पता है कि हम दोनों साथ में हैं, तो वह अक्षय से इतनी नज़दीकियां क्यों बढ़ा रही हैं? मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं, लेकिन अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है।’ हालांकि, इस घटना के बाद अक्षय और रवीना का रिश्ता भी खत्म हो गया था।

akshay kumar

फिलहाल, ये बात सच है कि, रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही थीं। कई अभिनेताओं के साथ उनका नाता था। लेकिन आज के समय में फिर भी रेखा अकेली हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis