By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जब से माता-पिता बने हैं, तब से वह अपनी नन्ही परी देवी के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं। 40 की उम में मां बनना बिपाशा के लिए काफी सुखद रहा है, जिसके बारे में उन्होंने कई बार बात भी की है। हाल ही में, उन्होंने अपनी एक मॉर्निंग सेल्फी साझा की है, जिससे यह समझा जा सकता है कि एक बेबी के आने के बाद उनकी सुबह कैसी होती है।
हाल ही में, बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी देवी को ब्रेस्टफीडिंग कराती हुई दिख रही हैं। चेहरे पर मातृत्व की चमक बिपाशा की सुंदरता में चार-चांद लगा रही है, वहीं उनकी बेटी प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसका चेहरा इमोजी के पीछे छिपाया गया है। इस फोटो पर बिपाशा ने लिखा है, 'मेरे दिल देवी के साथ मेरी सुबह।'
इससे पहले, नए साल के मौके पर बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्लिप साझा करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। इस क्लिप में वह अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए थीं। वीडियो में वह कह रही थीं कि 2022 उनके लिए एक जादुई वर्ष रहा है, क्योंकि इसने उन्हें उनके जीवन का सबसे सुंदर उपहार दिया, उनकी बेटी और खुशी का खजाना 'देवी'। उन्होंने आगे अपने फैंस को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश किया था।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक फैमिली फोटो भी शेयर की थी, जिसमें करण और बिपाशा अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आइए 2023 की शुरुआत इस विश्वास के साथ करें कि सभी बदलाव हर समय संभव है।. इस पर विश्वास करना शुरू करें।" फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको बिपाशा की लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।