By Shivakant Shukla Last Updated:
स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। इतने सालों के रिश्ते के बाद भी दोनों अभी रोमांटिक बने हुए हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं। आज यानी 23 फरवरी 2023 को करण का बर्थडे है। इस खास मौके पर बिपाशा ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी देवी और करण के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे सबकुछ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह दिन मेरे लिए हर साल का सबसे खास दिन है। मैंने आपके प्यार को पाने के लिए कुछ अच्छा किया होगा। हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं। सबसे अच्छे पति और अब सबसे अच्छे पिता बनने के लिए धन्यवाद। #monkeylove #monkeyprincebirthday #blessed #gratitude।"
जब से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई है, तब से ये अपने प्यार को '#monkeylove' कहते हैं। उनकी बेटी देवी हाल ही में तीन महीने की हुई हैं। इस खास अवसर पर बिपाशा ने एक दिल पिघला देने वाली तस्वीर साझा की थी और लिखा था, "देवी 3 महीने की हो गई हैं। इतनी जल्दी उसके साथ हर पल... हमारे लिए सबसे अच्छी याद है। पापा और मम्मा बस चांद पर हैं।" बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो करण निर्माता सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर हैं। फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी।
खैर! हम भी करण को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। फिलहाल, आपको बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।