By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर जब से माता-पिता बने हैं, तब से वे बहुत खुश हैं। बिपाशा और करण ने पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। तब से कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ प्यारी फोटोज शेयर करता रहता है। आज, यानी 12 अक्टूबर 2023 को उनकी बेटी देवी 11 महीने की हो गई है और इस मौके पर बिपाशा ने देवी संग एक प्यारी फोटो शेयर की है, साथ ही उसके पसंदीदा एक्सप्रेशन का भी खुलासा किया है।
12 अक्टूबर 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी देवी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में बिपाशा अपनी बेटी को एक हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं और दोनों मां-बेटी के एक्सप्रेशन और पोज एक जैसे हैं। देवी और बिपाशा अपने सिर पर एक हाथ रखे हुए दिखाई दे रही हैं। यह फोटो इतनी प्यारी है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता! जहां बिपाशा डार्क ब्लू कलर की साटन शर्ट में नजर आ रही हैं, वहीं देवी ब्राइट रेड कलर की शर्ट पहने हुए हैं।
जब बिपाशा बसु ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी के दिल में थे दो छेद। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने कैप्शन में बिपाशा ने खुलासा किया कि देवी ने यह एक्सप्रेशन अपने पिता करण सिंह ग्रोवर से सीखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ओह माय गॉड!!! देवी का फेवरेट एक्सप्रेशन इन दिनों.. अपने पापा से सीखा है और ओह माय गॉड!!! हमारी देवी आज 11 महीने की हो गई है। समय बहुत तेजी से उड़ रहा है! और वह बड़ी होकर बहुत खुश हो रही है। प्यारी, बुद्धिमान और लवली बच्ची, खुशियों के इस बंडल के लिए बहुत आभारी हूं, दुर्गा-दुर्गा @iamksgofficial।''
बिपाशा की इस पोस्ट पर करण सिंह ग्रोवर ने भी कमेंट किया और स्पष्ट किया कि देवी ने यह एक्सप्रेशन तब सीखा, जब उन्होंने उन्हें ऐसा करते देखा। करण ने लिखा, "मैंने उसे नहीं सिखाया! उसने इसे तभी सीखा, जब उसने मुझे ऐसा करते देखा।"
जब Bipasha Basu ने पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी का वीडियो किया शेयर, कठिन वर्कआउट की दिखी थी झलक, फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि अपनी फिल्म 'अलोन' के सेट पर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद कपल ने अप्रैल 2016 में शादी कर ली थी। शादी के करीब 6 साल बाद उन्होंने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले के रूप में बेटी का स्वागत किया था, जिसे वे मां दुर्गा का आशीर्वाद मानते हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको देवी की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।