By Shivakant Shukla Last Updated:
बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 7 जनवरी 2023 को अपना 44वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से नई मां को तमाम बधाइयां मिलीं। एक्ट्रेस के लिए ये बर्थडे बेहद खास था, क्योंकि मां बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। अब बिपाशा बसु ने अपनी फैमिली फोटोज शेयर करके बर्थडे विश करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। आइए आपको एक्ट्रेस का पोस्ट दिखाते हैं।
दरअसल, 8 जनवरी 2023 को बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति करण सिंह ग्रोवर व बेटी देवी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ पोज दे रही हैं। हालांकि, इसमें देवी के चेहरे पर इमोजी लगाई गई हैं। दूसरी फोटो में मां-बेटी के साथ करण सिंह ग्रावर भी दिख रहे हैं। वहीं अंतिम तस्वीर में बिपाशा और करण मुस्कुराते हुए पोज देते देखे जा सकते हैं। देवी के टी-शर्ट ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिस पर 'आई लव मॉम' लिखा हुआ है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''हम 3 हैं। यह जन्मदिन बहुत अलग और बहुत खास था। आपकी शानदार शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। वास्तव में आभारी हूं।''
इसके पहले, 7 जनवरी 2023 को करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लविंग वाइफ बिपाशा को बर्थडे विश करने के लिए एक प्यारी फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही करण ने कैप्शन में लिखा था, ''आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माय लव! बिपाशा बसु, आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका प्रकाश हर गुजरते दिन के साथ चमकता रहे, आपके सभी सपने सच हों। यह साल का सबसे अच्छा दिन है! मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे लिए सब कुछ हो!''
वहीं, बिपाशा बसु ने भी अपने जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपनी बेटी देवी के नन्हे-नन्हे पैरों को किस करती हुई नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''भगवान ने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया - मेरी बेटी देवी। पहले सबसे अच्छे उपहार के बाद मेरे जीवन का प्यार... मेरे पति...करण सिंह ग्रोवर। दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की। #itsmybirthday #newmommy #आभारी #आशीर्वाद #monkeylove।'' वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे करण और बिपाशा ने करीब 6 साल बाद नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। तब से दोनों अपनी बेटी के साथ प्यारी झलकियां साझा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले, बिपाशा ने बेटी देवी को ब्रेस्टफीड कराते हुए मॉर्निंग सेल्फी शेयर की थी। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको बिपाशा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।