By Ruchi Upadhyay Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बाद अब बिपाशा बसु (Bipasha Basu) भी मां बन गई हैं। उनके घर भी नन्ही परी का जन्म हुआ है। जी हां, 12 नवंबर 2022 को करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल ऐलान करते हुए अपनी बेटी की पहली झलक और उसका नाम शेयर किया था। कपल ने पोस्ट में लिखा था ''उनके घर स्वयं माता रानी का आगमन हुआ है और इसीलिए वह अपनी बेटी को देवी नाम दे रहे हैं। उन्हें मां देवी का नाम दिया है, क्योंकि वह दिव्य सी हैं।''
वहीं, अब 25 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी देवी की पहली फोटो साझा की है। फैमिली फोटो में हम पिता करण सिंह ग्रोवर को अपनी लाडली को पकड़े हुए देख सकते हैं, जबकि बिपाशा उसे प्यार से देखते हुए स्माइल कर रही हैं। हालांकि, तस्वीर में देवी के चेहरे को व्हाइट दिल से छुपाया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''प्यारी सी बेबी फरिश्ता बनाने की हमारी रेसिपी। चौथाई कप आप, चौथाई कप मैं, आधा कप मां का आशीर्वाद और प्यार, जादू और अद्भुतता के साथ शीर्ष पर रहा, इन्द्रधनुष सार की 3 बूँदें, परी धूल, गेंडा चमक और सभी चीजें दिव्य, मसाला स्वादानुसार क्यूटनेस और यम्मीनेस।''
इससे पहले, बिपाशा बसु ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी मां देवी का आशीर्वाद हैं। उन्होंने कहा था, ''इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बच्चा जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं। हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।" पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। वहीं, अब कपल ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया है।
खैर, अब देखना होगा कि बिपाशा और करण अपनी बेटी का चेहरा कब दिखाते हैं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।