By Shivakant Shukla Last Updated:
एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस बीच, वह लगातार अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां साझा कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर को 'Indian Idol' के सेट पर मिला खास मैसेज, सैफ-करीना-सोहा-सबा ने की तारीफ)
पहले ये जान लीजिए कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। शादी के करीब 6 साल बाद बिपाशा और करण पैरेंट्स बनने वाले हैं। बिपाशा ने 17 अगस्त 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तब से दोनों अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 19 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विज्ञापन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह शॉर्ट ब्लू ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें वह मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। यहां देखें झलक।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पहनी 98,000 की ब्लैक मिनी ड्रेस, कैंडललाइट डिनर के लिए है परफेक्ट ऑप्शन)
इसके पहले, 4 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति करण सिंह ग्रोवर द्वारा क्लिक की गई कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में बिपाशा पीले रंग की टाई-डाई ड्रेस में नजर आ रही थीं। रेड लिपस्टिक और घुंघराले बालों में वह हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, "#लव योरसेल्फ #ममाटूबी।"
(ये भी पढ़ें- विपुल रॉय ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिखाया अपनी लाडली का चेहरा)
फिलहाल, आपको बिपाशा बसु की लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।