Bipasha Basu की बेटी Devi ने 10 मंथ बर्थडे पर काटा बन्नी-थीम केक, पिंक फ्रॉक में दिखीं बेहद क्यूट

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की बेटी देवी 10 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर उनकी प्यारी मां ने अपनी लाडली के लिए एक इंटीमेट बर्थडे पार्टी की योजना बनाई। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu की बेटी Devi ने 10 मंथ बर्थडे पर काटा बन्नी-थीम केक, पिंक फ्रॉक में दिखीं बेहद क्यूट

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी के हर पल का आनंद ले रही हैं। बता दें कि बिपाशा और करण ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। कपल अपनी लाडली के जन्म के हर महीने को सेलिब्रेट करता है और अब, जब उनकी बच्ची 10 महीने की हो गई, तो बिपाशा ने उसके लिए एक इंटीमेट बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की।

बिपाशा बसु ने मनाया बेटी देवी का 10 मंथ बर्थडे

12 सितंबर 2023 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 10 महीने की पूरी हुई। इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्यारी मां ने एक इंटीमेट, लेकिन खूबसूरत बर्थडे पार्टी की प्लानिंग की। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवी का एक मनमोहक वीडियो साझा किया। वीडियो में बच्ची को बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है और वह कार्डों व ब्लॉक्स से घिरी हुई है, जिस पर लिखा है, '10 महीने की।'

bipasha daughter

वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "हमारी पुडिंग आज 10 महीने की हो गई है।" इस स्पेशल मौके पर बिपाशा बसु ने देवी को एक सुंदर पिंक कलर की नेट फ्रॉक पहनाई गई थी, जिसके चारों ओर फ्लोरल वर्क था। प्यारी मां बिपाशा ने उन्हें मैचिंग बो हेयरबैंड और सुंदर शूज भी पहनाए थे।

bipasha daughter

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

देवी ने अपने 10 मंथ बर्थडे पर काटा बन्नी-थीम वाला केक

बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर देवी की इंटीमेट बर्थडे पार्टी की कुछ मनमोहक झलकियां भी साझा कीं। वीडियो में बच्ची को अपने स्वादिष्ट केक को देखकर उत्साहित होते देखा जा सकता है। वीडियो के ऊपर बिपाशा ने लिखा, "देवी को बन्नीज़ बहुत पसंद है, इस केक को उसके द्वारा तोड़े जाने से बचाना बहुत मुश्किल है!!"

bipasha

बिपाशा ने देवी के मुंह में पानी ला देने वाले केक की एक स्पष्ट तस्वीर भी साझा की और यह बहुत स्वादिष्ट लग रहा था। खैर, बिपाशा की नन्ही बेटी ने एक खूबसूरत व्हाइट कलर का बन्नी-थीम वाला केक काटा, जिसे कलरफुल क्रीम से सजाया गया था।

bipasha

जब करण और बिपाशा ने मनाई देवी की 'मुखे भात' सेरेमनी

10 जून 2023 को बिपाशा और करण ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर बेटी देवी के 'मुखे भात' सेरेमनी का एक मनमोहक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में देवी के खास दिन के कुछ खूबसूरत पल शामिल थे। 'मुखे भात' सेरेमनी में बिपाशा और करण का परिवार व उनके कुछ दोस्त शामिल हुए थे। समारोह के लिए उनकी लाडली को रेड कलर की बनारसी साड़ी में सजाया गया था, जिस पर गोल्डन मोटिफ प्रिंट थे। देवी का लुक गोल्डन नेकलेस, पायल और मुकुट से पूरा हुआ था।

bipasha

Bipasha Basu की बेटी Devi के जन्म के समय उसके दिल में थे दो छेद, जब समय याद कर रोने लगी थीं एक्ट्रेस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें बिपाशा बसु की बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वादिष्ट बर्थडे केक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis