Bipasha Basu ने मनाया बेटी Devi का अन्नप्राशन समारोह, रेड साड़ी में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का मुखेभात (अन्नप्राशन) समारोह सेलिब्रेट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने मनाया बेटी Devi का अन्नप्राशन समारोह, रेड साड़ी में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basuऔर उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे पलों का आनंद ले रहे हैं। जब से ये कपल पैरेंट्स क्लब में शामिल हुआ है, इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। लविंग पैरेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची की झलकियां दिखाते रहते हैं। अब बिपाशा और करण ने अपनी लाडली के मुखेभात (अन्नप्राशन) सेरेमनी से खूबसूरत झलकियों की एक सीरीज साझा की है। बता दें कि कपल को 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का आशीर्वाद मिला था।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के अन्नप्राशन की झलकियां कीं शेयर

10 जून 2023 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी देवी के मुखेभात समारोह का एक मनमोहक वीडियो शेयर किया। वीडियो में कई क्लिप शामिल हैं, जो देवी के स्पेशल दिन के खूबसूरत पलों को दिखाती हैं। समारोह में बिपाशा और करण के परिवार व दोस्तों ने भाग लिया। इसके लिए, बिपाशा के बच्ची को रेड कलर की बनारसी साड़ी में सजाया गया था, जिस पर गोल्डन कलर के प्रिंट थे। गोल्डन नेकलेस, पायल और मुकुट से उनका लुक पूरा किया गया था। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "देवी का मुखेभात दुर्गा दुर्गा।"

bipasha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विशेष दिन के लिए देवी के प्यार करने वाले माता-पिता ने मिनिमल, लेकिन सुंदर सजावट कराई थी। वीडियो में हमें गोल्डन, व्हाइट और रेड गुब्बारों से सजी दीवार की भी झलक मिली। बीच में एक गोल व्हाइट बैनर था, जिस पर लिखा था, "देवी का मुखेभात।" एक क्लिप में हमें प्यार करने वाले माता-पिता और उनके छोटे मुंचकिन के बीच एक खूबसूरत पल देखने को मिला। तस्वीर में करण पूजा की थाली बजाने में व्यस्त देवी को पकड़े हुए थे। दूसरी तरफ बिपाशा पास में बैठकर अपनी बच्ची को प्यार से दुलार रही थीं।

bipasha

देवी के विशेष दिन के लिए, बिपाशा अपनी बेटी के साथ रेड कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रही थीं। उन्होंने रेड कलर का कुर्ता सेट पहना था, जिसमें व्हाइट थ्रेडवर्क के साथ फूलों की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग दुपट्टा, स्टेटमेंट इयररिंग्स, बोल्ड मेकअप, एक बिंदी और सिंदूर से सजे बन हेयरडू के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, करण व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में डैपर दिखे, जिसे उन्होंने ब्लैक नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल किया था।

bipasha

अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवी के प्यारे पल

करण और बिपाशा ने समारोह से अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं। एक तस्वीर में देवी को अपनी मां की गोद में बैठे देखा जा सकता है। वहीं बिपाशा के पापा अपनी नातिन को प्यार से चावल खिलाते नजर आए। बिपाशा ने उनकी नानी के साथ देवी का एक खूबसूरत पल भी साझा किया। फोटो में बिपाशा की मां देवी को गोद में बैठाकर उनके साथ खेलती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मुमु मां ने देवी के लिए बेहतरीन 'पायेश' बनाया और अब 'भात' के साथ उनका रोमांच शुरू होता है।"

bipasha

देवी के 5वें महीने के बर्थडे की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें देवी के मुखेभात समारोह की तस्वीरें काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis