By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर में खुशियों का माहौल है। दरअसल, कपल अब पैरेंट्स बन गया है। बिपाशा ने शादी के 6 साल बाद एक बेटी को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड का यह लविंग कपल भी पैरेंट क्लब में शामिल हो चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 43 वर्षीय एक्ट्रेस बिपाशा ने शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को नन्ही परी का स्वागत किया है। कपल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। अब जब करण और बिपाशा पैरेंट्स बन गए हैं, तो बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि 16 अगस्त 2022 को बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपने मैटरनिटी शूट से खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। तब से एक्ट्रेस लगातार अपनी मैटरनिटी फोटोज शेयर कर रही थीं और फैंस का दिल जीत रही थीं।
बिपाशा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह हमेशा से एक बेटी चाहती थीं। वह अपने बेबी को भी 'बेटी' कहकर संबोधित कर रही थीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, ''जब से हमने एक बच्चे के बारे में सोचना शुरू किया है, तब से हमें एक बेटी की आशा करते हैं। मुझे पता है कि एक बच्चा एक सुंदर उपहार है और हमें किसी भी लिंग की स्वीकृति में होना चाहिए।''
इसके साथ ही उन्होंने अपने एक अन्य इंटरव्यू में अपने बेबी को माता वैष्णो का आशीर्वाद बताया था। 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि कैसे मां दुर्गा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। एक्ट्रेस ने कहा था, "इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बेबी जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं। हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।"
फिलहाल, हम भी एक्ट्रेस को बधाई देते हैं।