By Shivakant Shukla Last Updated:
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस में 28 जुलाई को एक्टर के पिता के.के. सिंह (K.K.Singh) ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर केस दर्ज कराए जाने के बाद अब हर दिन एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने सुशांत के सबसे करीबी दोस्त रहे महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) से पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
सुशांत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस ने आज यानी 31 जुलाई को महेश शेट्टी से पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश ने पुलिस को बताया कि, ''वह अपनी मां के साथ, सुशांत की पूरी टीम को बदलना चाहती थी, और वह इससे दुखी थे। यही नहीं, महेश ने यह भी बताया कि रिया ने लॉकडाउन के ठीक पहले सुशांत के बॉडीगार्ड को भी हटा दिया था।''
महेश ने यह भी कहा है कि, ''सुशांत हर बार परिवार और दोस्तों से बात करने के बाद अपने फोन को रीसेट कर लेते थे। सुशांत का कहना था कि रिया को उनका दोस्तों और परिवार से बात करना पसंद नहीं था। रिया सुशांत को उनके माता-पिता से बात नहीं करने देती थी।'' (ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, 2016 में सुशांत से होने वाली थी शादी)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश शेट्टी वो आखिरी इंसान थे, जिनसे सुशांत ने 13 जून की रात को बात की थी। इसके बाद 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। सुशांत के पिता ने एफआईआर में यह भी बताया है कि सुशांत अपने दोस्त महेश के साथ ही कुर्ग में ऑर्गेनिक खेती करने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। सुशांत ने सुसाइड करने से पहले अपने दोस्त महेश शेट्टी को ही आखिरी फोन भी किया था, लेकिन वो उनका फोन नहीं उठा पाए थे। महेश शेट्टी ही सुशांत की आत्महत्या के बाद कमरे में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति थे।
टाइम्स नाऊ और सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने महेश शेट्टी से पूछताछ की है और पुलिस महेश को इस केस में प्राइम विटनेस यानी मुख्य गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है कि मामले की जांच मुंबई ट्रांसफर कर दी जाए। इसके साथ ही रिया के वकील ने मामले की त्वरित सुनवाई के लिए भी अपील की है। हालांकि, अभी तक मामले में सुनवाई के लिए कोई तारीख नहीं दी गई है। (ये भी पढ़ें: सुशांत के मौत की खबर सुनते ही एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता का हुआ बुरा हाल, दिया ऐसा रिएक्शन)
ध्यान रहे कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक अंकिता लोखंडे, सुशांत की बहन मीतू और दोस्त महेश शेट्टी का बयान ले लिया है।
फिलहाल, महेश के इस बयान के सामने आने के बाद रिया की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।