By Varsha Kharkhodia Last Updated:
'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, वो काम भी कर रही हैं, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा ही है। हाल ही में, वो अपने बेटे को लेकर अपनी मां के घर गई हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। वो एक प्यारे बेटे की मां हैं। इस बात की घोषणा उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टा हैंडल से की थी। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ''लड़का हुआ है।''
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने लंदन ट्रिप से शेयर की पति सैफ की प्यारी तस्वीर, पूछा- 'मिस्टर खान क्या ये आप हैं?')
23 जून 2022 को भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल 'लाइफ़ ऑफ़ लिंबाचियास' पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें देखा जा सकता है कि, भारती के बेटे का अपनी नानी के घर में कितना भव्य स्वागत किया गया था। इस वीडियो में नई मां ने खुलासा किया कि, वह अपनी भतीजी दीक्षा को सरप्राइज देने जा रही हैं और उसके साथ बर्थडे लंच में शामिल होंगी। भारती के परिवार वाले उनके लाडले से मिलकर काफी खुश हुए और ये उनके चेहरों से साफ झलक रहा था। यहां देखें वो वीडियो।
वीडियो में आगे भारती सिंह ने अपने फैंस को अपने 'मायके' के घर का भी टूर कराया। नई मां ने साझा किया कि, इतने महीनों के बाद अपने घर आने पर वह बहुत खुश हैं। साथ ही वह बहुत सहज महसूस कर रही हैं। भारती ने ये भी बताया कि, उनकी मां घर पर नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अमृतसर में कुछ काम था। हालांकि, भारती ने कहा कि, जब वह वापस आएंगी, तो वह अपने बेटे को उसकी नानी से मिलवाने लाएंगी।
(ये भी पढ़ें- रैपर रफ्तार सिंह पत्नी कोमल वोहरा से जल्द लेने वाले हैं तलाक, कई सालों से अलग रह रहा था कपल)
फिलहाल, आपको भारती सिंह का ये क्यूट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।