By Rinki Tiwari Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी लाजवाब कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी मजेदार कॉमिक टाइमिंग से सभी को इंप्रेस कर रखा है। आज यानी 3 जुलाई 2021 को भारती अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके को एक्ट्रेस ने अपने लविंग हसबैंड हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ सेलिब्रेट किया है। आइए आपको दिखाते हैं भारती के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां।
पहले ये जान लीजिए कि, 3 जुलाई 1982 को अमृतसर में जन्मी भारती सिंह ने बतौर कॉमेडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो एक मशहूर टीवी पर्सनैलिटी हैं। वो एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस और टीवी होस्ट भी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने लंबे समय तक हर्ष को डेट करने के बाद साल 2017 में धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों अब अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ स्पेंड कर रहे हैं, जिसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर 32 लाख का बैग लेकर पहुंची पिता रणधीर के गृह प्रवेश में, मां बनने के बाद हो गई हैं फिट)
दरअसल, भारती सिंह के बर्थडे के मौके पर उनके पति हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी लविंग वाइफ भारती को बर्थडे विश कर रहे हैं। दोनों का ये फिल्टर्ड वीडियो है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उनके पति हर्ष ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे भारती।’
इसके अलावा, हर्ष ने एक और वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी वाइफ भारती को बर्थडे सरप्राइज देने की बात कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हर्ष, भारती से कहते हैं कि, वो उनके लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं और एक्साइटेड होकर जब भारती कमरे से बाहर निकलती हैं, तो बाहर उन्हें एक शख्स मिलता है, जो उनसे कहता है कि, वो उनके नाक में सरिया डालकर बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। ये वीडियो बहुत मजेदार होता है। इसके साथ हर्ष ने कैप्शन में लिखा है, ‘भारती के लिए कुछ अलग करना चाहता था। हैप्पी बर्थडे लव।’ जानकारी के लिए बता दें कि, हर्ष ने भारती के बर्थडे के मौके पर उनके कोविड टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट लिया है, जिसे वो सरप्राइज कह रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- आमिर खान और किरण शादी के 15 साल बाद लेंगे तलाक, जॉइंट स्टेटमेंट में कही ये बात)
वहीं, भारती और अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कॉमेडियन के केक कटिंग के वीडियोज भी शेयर किए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, व्हाइट डॉटेड ब्लू आउटफिट में भारती अपने सामने रखे पांचों केक को काट रही हैं। इस वीडियो में जैस्मिन भसीन को भी देखा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, अली गोनी और जैस्मिन भसीन, भारती-हर्ष के अपार्टमेंट में रहते हैं, ऐसे में भारती और जैस्मिन अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। यहां देखें भारती के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज।
अब आइए आपको भारती और हर्ष की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। दोनों की पहली मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी। इस शो में भारती जहां कॉमेडियन थीं, तो वहीं हर्ष स्क्रीन राइटर थे। हालांकि, दोनों के बीच पहली नजर का प्यार नहीं था। दोनों पहले एक अच्छे दोस्त बने और एक साल बाद हर्ष को एहसास हुआ कि, भारती ही वो लड़की हैं जो उनके लिए बनी हैं। इसके बाद उन्होंने भारती को प्रपोज कर दिया और फिर दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी रचा ली। दोनों के बीच 4 साल का अंतर है। हर्ष, भारती से 4 साल छोटे हैं। इसके बावजूद दोनों टीवी इंडस्ट्री के इंस्पायर्ड कपल हैं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने मां सुनंदा के लुक को किया रीक्रिएट, फोटो शेयर कर कहा- 'स्टाइल क्वीन')
फिलहाल, हम भी भारती सिंह को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हर्ष के द्वारा भारती के लिए किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।