By Shivakant Shukla Last Updated:
टीवी के फेमस शो 'बिग बॉस' के सातवें सीजन की विनर रह चुकी गौहर खान (Gauhar Khan) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में गौहर ने फेमस संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे व अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ सगाई कर ली है। इसी बीच इस क्यूट कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे जैद दरबार के भाई व गौहर के होने वाले देवर अवेज दरबार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले ये जान लीजिए कि,'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल क्रिसमस वाले दिन यानी 25 दिसंबर 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है। बताया ये भी जा रहा है कि शादी की रस्में 22 दिसंबर से ही शुरु हो जाएंगी, और इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही इस शादी में शामिल होंगे। शादी मुबंई में होगी, जिसके लिए गौहर की बहन निगार भी जल्द ही दुबई से मुंबई आने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। (ये भी पढ़ें: हनीमून के लिए दुबई गईं नेहा कक्कड़ पति रोहन संग सड़कों पर करती दिखीं मस्ती, सामने आए वीडियोज)
दरअसल, 9 नवंबर 2020 को जैद दरबार के भाई व गौहर के होने वाले देवर अवेज दरबार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई और होने वाली भाभी के स्वागत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अवेज फिल्म हम आपके हैं कौन के गाने 'वाह वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई' पर गौहर और जैद के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैद की बहन व गौहर की होने वाली ननद अनम दरबार भी दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए अवेज ने लिखा है, 'दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे और आप दोनों को किसी की नजर ना लगे। इंशाअल्लाह आमीन सुम्मा आमीन।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे करीब साढ़े चार लाख लोगों ने देख लिया है। फैंस इस वीडियो को देखकर कपल को दीवाली की बधाई दे रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो..
यही नहीं इस वीडियो को अनम दरबार ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
इसके पहले 6 नवंबर 2020 को गौहर की होने वाली सासु मां फरजाना दरबार (Farzana Darbar) ने गौहर का उनके होने वाले ससुराल में जोरदार स्वागत किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शेयर की गई पहली फोटो में सास और बहू को गले मिलते हुए देखा जा सकता है, और दोनों के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल भी नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में सास को अपनी होने वाली बहु के गाल को चूमते हुए देखा जा सकता है। इन फोटोज के कैप्शन में फरजाना ने लिखा था, 'हमारे परिवार में आपका स्वागत है। जैद और गौहर आपको बधाई हो। मेरा आशीर्वाद, प्यार और सपोर्ट हमेशा आपके साथ है। खुश रहिए।' (ये भी पढ़ें: अभिनव कोहली को घर में घुसने नहीं दे रहीं श्वेता तिवारी, पति ने वीडियो शेयर कर लगाया गंभीर आरोप)
इससे पहले 05 नवंबर 2020 को ज़ैद दरबार और गौहर खान ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी प्यारी तस्वीर शेयर की थी। शेयर की गई फोटो में गौहर सूट में, तो ज़ैद जींस-शर्ट में काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों के हाथों में कुछ गुब्बारे हैं, और दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखकर एक प्यारी स्माइल पास कर रहे हैं। इस फोटो की सबसे खास बात है कपल के पीछे बैलून लगा हुआ है। जिस पर लिखा है, "उन्होंने हां कह दिया।" वहीं, गौहर व ज़ैद ने फोटो के कैप्शन में अपनी सगाई के बारे में कुछ लिखा तो नहीं था, लेकिन रिंग वाली इमोजी बनाकर एक-दूसरे को टैग जरूर किया था।
फिलहाल, गौहर खान जल्द ही जैद दरबार संग निकाह करने वाली हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो आपको होने वाले देवर, भाभी और ननद की ये वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।