By Shivakant Shukla Last Updated:
दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) हाल ही में, जर्मनी से अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) की सफल सर्जरी के बाद वापस लौटी हैं। कथित तौर पर केएल राहुल को 8 जून 2022 को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान कमर में चोट लग गई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन महीनों के भीतर कपल के शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। रिपोर्ट से पता चला है कि, दोनों हाल ही में अपने परिवार के साथ अपने निर्माणाधीन नए घर को देखने गए थे। ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद कपल इसी घर में रहेगा।
(ये भी पढ़ें- करीना ने छोटे बेटे जेह संग की मस्ती, पति सैफ ने प्यारी पत्नी के लिए बनाया खाना)
‘इंडिया टुडे’ के अनुसार, अथिया और केएल राहुल की शादी अगले तीन महीनों में मुंबई में होने की उम्मीद है। कहा तो यह भी जा रहा है कि, यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य प्रोग्राम होगा और इस दिन की तैयारी को खुद अथिया ही मैनेज कर रही हैं।
केएल राहुल ने 30 जून 2022 को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि, वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा था, "सभी को नमस्कार। कुछ हफ़्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द मिलते हैं।"
अथिया ने भी अपने बॉयफ्रेंड की इसी तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ शेयर की थी।
(ये भी पढ़ें- नई दुल्हन पायल रोहतगी ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर, पति संग्राम संग किया ताज महल का दीदार)
अथिया और केएल राहुल ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इनके रिश्ते पर मुहर तब लग गई थी, जब दोनों ने अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग में एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसी साल अप्रैल 2022 में अथिया ने अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के बर्थडे पर उनके साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "हर जगह आपके साथ, जन्मदिन मुबारक हो।"
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने दिखाया बेटे लक्ष्य का चेहरा, रेड-व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट दिखे छोटे राजकुमार)
फिलहाल, हमें तो अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री का इंतजार है। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।