By Rinki Tiwari Last Updated:
ग्लैमर वर्ल्ड में ऐसे कई कपल्स हैं, जो अपने रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी व ‘हीरो’ फेम एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी के.एल. राहुल (KL Rahul) भी शामिल हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के अफेयर की चर्चाएं पिछले काफी समय से ग्लैमर वर्ल्ड में एक चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों को एक साथ अक्सर डेट नाइट या फिर वेकेशन पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया है और ना कभी स्वीकारा है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात के बारे में बताया जाता है कि, दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे के साथ थाईलैंड छुट्टियां मनाने भी गए थे। दोनों भले ही लाख अपने रिलेशनशिप को छुपाए, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सेम टाइमलाइन हमेशा लोगों का ध्यान खींचती है, कुछ ऐसा ही एक बार फिर हमें देखने को मिला।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी की अनदेखी फोटो की शेयर, परी जैसी लग रहीं एक्ट्रेस)
अथिया और राहुल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न केवल सेम पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि उनके सेम कैप्शन ने तो दोनों के रिलेशनशिप को भी कंफर्म करने का काम किया है। दरअसल, 15 जून 2021 को अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पर्पल हुडी और ग्रे गॉगल्स में काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक नया दिन, मेरे नए के एक कदम करीब।’
हैरानी तब होती है, जब सेम टाइम और डेट में इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में केएल ब्लैक स्वेट शर्ट और ब्लैक गॉगल्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ राहुल ने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया की तरह कैप्शन दिया है। राहुल ने लिखा है, ‘नया दिन, नई संभावनाएं, नया मैं।’ सेम इंस्टा पोस्ट और कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
(ये भी पढ़ें- दिशा परमार ने वीडियो शेयर कर कहा- 'मैं आलसी नहीं हूं', तो राहुल वैद्य ने किया मजेदार कमेंट)
18 अप्रैल 2021 को केएल राहुल ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल को बर्थडे विश किया था। अथिया ने अपने इंस्टा हैंडल से केएल राहुल संग दो मिरर सेल्फी शेयर की थीं, जिसमें दोनों फनी पोज बनाते हुए नजर आए थे। यही नहीं, इन फोटोज में दोनों को ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया था। इसके साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा था, ‘आपके लिए आभारी, जन्मदिन मुबारक।’
(ये भी पढ़ें- क्या सतीश कौशिक नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी के दौरान करने वाले थे एक्ट्रेस से शादी? जानें सच्चाई)
फिलहाल, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने रिलेशनशिप को चाहे जितना छुपा लें, लेकिन इशारों ही इशारों में दोनों अपने अफेयर को कंफर्म कर ही देते हैं। वैसे, दोनों के रूमर्ड रिलेशनशिप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।