रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के मोस्ट पॉपुलर कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आसिम रियाज एक बार फिर से अपनी प्रेमिका व पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के साथ एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं, जिसका नाम 'पिंजरा' है। हाल ही में, आसिम ने हिमांशी को अपने "मन की शांति" बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की पहली मुलाकात 'बिग बॉस सीजन 13' में हुई थी। दोनों इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन हिमांशी को देखते ही आसिम को उनसे प्यार हो गया था। शो में आसिम ने हिमांशी के लिए हार्ट शेप का पराठा बनाने से लेकर घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने तक, सब कुछ किया था, जिसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा सुर्खियों में रही थीं। लेकिन ये भी सच है कि, जब हिमांशी ने शो में एंट्री ली थी, तब वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं, इसी वजह से पहले तो पंजाबी एक्ट्रेस ने आसिम का प्यार ठुकरा दिया था, लेकिन शो के बाद दोनों के डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था और अब आसिम व हिमांशी अपने डेटिंग पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे पर पहनी 49,740 रुपए की फ्रिल मिनी ड्रेस, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें)
अब आइए आपको आसिम का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 1 मई 2022 को आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह और हिमांशी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए आसिम ने कैप्शन में लिखा है, "जिस दिन से मैं तुमसे मिला, उससे पहले जीवन इतना निर्दयी था। लेकिन तुम मेरे मन की शांति की कुंजी हो'। #PINJRA 06.05.2022 को आउट। आधिकारिक टीज़र कल। #asimriaz ft #himanshi"।
(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने बेटी लियाना को निहारते हुए शेयर की प्यारी तस्वीर, कहा- 'घंटों उसे देख सकता हूं')
दोनों इससे पहले 'कल्ला सोहना नई', 'ख्याल रख्या कर', 'गल्लां भोलियाएं', 'स्काई हाई' और 'अफसोस करोगे' जैसे गानों में साथ काम कर चुके हैं। ये गाने सुपरहिट साबित हुए हैं।
आसिम और हिमांशी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि, फैंस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। आसिम रियाज ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत में अपनी शादी पर बात करते हुए बताया था कि, ‘यह बहुत जल्दी है। हम अभी काम कर रहे हैं। हम अभी रिलेशनशिप में हैं, लेकिन हम अभी काफी यंग हैं। निश्चित रूप से एक दिन हम शादी करेंगे। हम अभी अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। फैन्स का प्यार हमें मिल रहा है। हम बस अपने काम के जरिए उन्हें भी उतना ही प्यार देना चाहते हैं।’
(ये भी पढ़ें- अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे धर्मेंद्र: कहा- 'चिंता मत करो', ईशा देओल ने पिता पर लुटाया प्यार)
फिलहाल, हमें आसिम और हिमांशी के इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।