By Vidushi Gupta Last Updated:
टीवी एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi), जिन्हें टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण के किरदार के लिए जाना जाता है, उनका 05 अक्टूबर 2021 की रात को निधन हो गया। 82 वर्षीय एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
अरविंद के टीवी सीरियल ‘रामायण’ के को-स्टार सुनील लहरी ने दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर कर ये दुखद जानकारी दी है। सुनील ने लिखा, “बहुत दुखद समाचार है कि, हम सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं निशब्द हूं, क्योंकि मैंने अपना पिता, अपना मार्गदर्शक और एक जेंटलमैन खो दिया।”
(ये भी पढ़ें: जब आकाश अंबानी-श्लोका के रिसेप्शन में आराध्या बच्चन ने पैपराजी से कहा था- 'बस करो', देखें वीडियो)
Bahut dukhad Samachar hai ki Hamare Sabke Pyare Arvind bhai (Ravan of Ramayan) Ab Hamare bich Nahin Rahe😥 Bhagwan Unki Atma ko Shanti De...I am speechless I lost father figure, my guide, well wisher & gentleman ... 🙏😥 pic.twitter.com/RtB1SgGNMh — Sunil lahri (@LahriSunil) October 6, 2021
‘एबीपी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर काफी समय से अस्वस्थ थे और वो चल भी नहीं पा रहे थे। रिपोर्ट में अरविंद के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी के हवाले से कहा गया, “अंकल पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ थे। पिछले तीन सालों में चीजें सिर्फ बदतर हुई हैं। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।”
उन्होंने आगे कहा, “वो अस्पताल से पिछले महीने ही आए थे। मंगलवार रात को 9:30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी मौत मुंबई में उनके कांदिवली घर में हुई।” कौस्तुभ ने ये भी जानकारी दी कि, 06 अक्टूबर 2021 को सुबह 8 बजे अरविंद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(ये भी पढ़ें: करण मेहरा ने पत्नी निशा पर लगाए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप, कहा- 'उसका भाई माफ़ी मांग रहा था')
इससे पहले, साल की शुरुआत में अरविंद की मौत के बारे में एक फेक न्यूज तेजी से फैली थी। हालांकि, उस दौरान सुनील लहरी ने कंफर्म किया था कि, वो ठीक हैं। उन्होंने मई 2021 में अरविंद की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, “आजकल, हम कोविड -19 महामारी के कारण बुरी खबरों से घिरे हुए हैं, और इस बार, यह अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) के बारे में फर्जी खबर थी। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो इस तरह की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, ऐसा करने से परहेज करें...भगवान की कृपा से, अरविंद जी ठीक हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें।”
जानकारी के लिए बता दें कि, रामानंद सागर ने टीवी सीरियल ‘रामायण’ को डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखा था। ये शो साल 1987 में ‘दूरदर्शन’ चैनल पर ब्रॉडकास्ट हुआ था। साल 2020 में महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में इस शो को फिर से दिखाया गया था। डीडी नेशनल पर पुन: प्रसारण में इसे कई लोगों ने देखा और 2015 के बाद से हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) कार्यक्रम के लिए उच्चतम रेटिंग दर्ज की थी।
(ये भी पढ़ें: सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर एक्ट्रेस के पिता ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं दिमाग से खाली हो गया')
फिलहाल, हम अरविंद त्रिवेदी की आत्मा को शांति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना करते हैं।