'महाभारत' फेम अर्पित रंका दूसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन बेबी गर्ल का किया स्वागत

टीवी एक्टर अर्पित रंका हाल ही में, दूसरी बार पिता बने हैं और ये गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

'महाभारत' फेम अर्पित रंका दूसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन बेबी गर्ल का किया स्वागत

टीवी एक्टर अर्पित रंका (Arpit Ranka) और उनकी वाइफ निधि सोमानी (Nidhi Somani) के लिए ये सेलिब्रेशन का समय है। कपल हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का पेरेंट्स बना है। इस गुड न्यूज को एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया है। आइए आपको दिखाते हैं अर्पित का वो पोस्ट।

arpit ranka with his wife

पहले ये जान लीजिए कि, अर्पित और निधि ने कई सालों तक डेटिंग के बाद साल 2012 में एक-दूसरे से शादी की थी। 27 सितंबर 2016 को कपल को एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला था, जो अब 5 साल का है। अब दोनों की जिंदगी में बेबी गर्ल के आगमन से उनकी फैमिली पूरी हो गई है।

(ये भी पढ़ें: क्रिकेटर दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को स्टेडियम में किया प्रपोज, देखें वीडियो)

arpit ranka and his wife

अगर एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्हें टीवी इंडस्ट्री में फेम ‘महाभारत’ सीरियल में ‘दुर्योधन’ का किरदार निभा कर मिला था, जिसमें उनके साथ शहीर शेख, पूजा शर्मा और सौरभ राज जैन भी नजर आए थे। अर्पित और उनकी वाइफ निधि ने रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में भी हिस्सा लिया था और अपने प्यार की एक झलक फैंस को दिखाई थी।

arpit ranka with his wife

अब आपको दिखाते हैं अर्पित का वो पोस्ट। दरअसल, 07 अक्टूबर 2021 को अर्पित और निधि ने एक बेबी गर्ल का वेलकम किया। इस ख़ास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पिक्चर नोट शेयर करते हुए लिखा, “नन्हे-नन्हे क़दमों से मां आईं मेरे द्वार, नवरात्रि के प्रथम दिन माताजी के आशीर्वाद से मुझे पुत्री का पिता बनने का सौभाग्य मिला। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या नहीं सशक्त देवी के रूप में मां पधारी हैं।”

(ये भी पढ़ें: बेटे सनी देओल के साथ खाना बना रहे धर्मेंद्र, बचपन की इस फोटो में दिखा पिता-पुत्र का अटूट प्रेम)

arpit ranka father

इसके अलावा, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्पित ने बताया कि, वो दूसरी बार पिता बनने की भावना को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ये भी शेयर किया कि, उनकी पत्नी और बच्चा हेल्दी हैं। कुछ दिनों के बाद, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और वो अपनी लिटिल एंजल को घर लाने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

arpit ranka with family

एक्टर ने आगे कहा, “हालांकि, बच्चों के मामले में मेरी कोई जेंडर प्रिफरेंस नहीं रही है, लेकिन नवरात्र स्थापना के अवसर पर बेबी गर्ल का स्वागत करना कुछ नहीं बल्कि, मां दुर्गा का मेरे और मेरे परिवार के लिए आशीर्वाद है।” अर्पित ने ये भी शेयर किया कि, नवरात्रि के पहले दिन एक छोटी देवी का स्वागत करके वो धन्य महसूस कर रहे हैं। हालांकि, हमारे डॉक्टर्स ने कहा था कि, प्रत्याशित डिलीवरी डेट 6 अक्टूबर थी, लेकिन शायद हमारी लिटिल गर्ल हमारे घर नवरात्रि के दौरान आना चाहती थी।

(ये भी पढ़ें: बिग बॉस 15: तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज आए एक-दूसरे के करीब, घरवाले बोले 'कपल')

arpit ranka

फिलहाल, अर्पित अपने बेटी के जन्म के बाद काफी खुश हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis