Arjun Sarja की बेटी Aishwarya ने चेन्नई में अभिनेता Thambi Ramaiah के बेटे Umapathy से की सगाई

साउथ एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन एक नई यात्रा पर निकल पड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने थम्बी रमैया के बेटे उमापति से सगाई कर ली है। कथित तौर पर ऐश्वर्या और उमापति लंबे समय से प्यार में थे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Arjun Sarja की बेटी Aishwarya ने चेन्नई में अभिनेता Thambi Ramaiah के बेटे Umapathy से की सगाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अर्जुन सरजा (Arjun Sarja) की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन (Aishwarya Arjun) ने 27 अक्टूबर 2023 को चेन्नई में एक भव्य समारोह में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड व पॉपुलर तमिल एक्टर थम्बी रमैया (Thambi Ramaiah) के बेटे उमापति रमैया (Umapathy Ramaiah) से सगाई कर ली है।

अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या ने की सगाई

कथित तौर पर ऐश्वर्या अर्जुन व उमापति लंबे समय से प्यार में थे और उनकी आधिकारिक सगाई से पहले भी उनका रोमांस चर्चा का विषय था। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध है, क्योंकि अर्जुन सरजा और थम्बी रमैया कई वर्षों से करीबी दोस्त रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस भी साझा किया है। उमापति को तमिल फिल्मों में उनके परफॉर्मेंस और रियलिटी शो में उपस्थिति के लिए जाना जाता है।

Aishwarya Arjun

कथित तौर पर कपल की शादी की तारीख की जल्द ही पुष्टि होने की संभावना है। कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि शादी अगले साल हो सकती है। ऐश्वर्या और उमापति की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Aishwarya Arjun

अपनी सगाई के लिए कपल ने पिंक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की थी। जहां ऐश्वर्या अर्जुन ने पिंक कलर की साड़ी को एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं, उनके मंगेतर ब्लश पिंक शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे थे। दोनों ने किसी मंदिर के सामने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। व्हाइट रोज के वरमाला में मुस्कुराते हुए कपल काफी खूबसूरत लग रहा था।

Aishwarya Arjun

(ये भी पढ़ें: प्रकाश राज से सयाजी शिंदे तक, जानें साउथ के इन 7 मशहूर खलनायकों की खूबसूरत पत्नियों के बारे में)

कैसे हुई ऐश्वर्या और उमापति की मुलाकात?

उमापति तमिल रियलिटी शो 'सर्वाइवर तमिल' में एक कंटेस्टेंट थे, जिसे ऐश्वर्या के पिता अर्जुन ने होस्ट किया था। रिपोर्टों से पता चलता है कि 'लियो' अभिनेता ने ऐश्वर्या और उमापति के प्यार में पड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कथित तौर पर दोनों तेजी से करीब आ गए और चीजें तेजी से आगे बढ़ीं।

Aishwarya Arjun

जानें अर्जुन सरजा के परिवार के बारे में

अर्जुन सरजा ने 1988 में पूर्व अभिनेत्री निवेदिता अर्जुन से शादी की थी। सरजा की दो बेटियां ऐश्वर्या और अंजना हैं। ऐश्वर्या अर्जुन ने 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं, अंजना ने अभी अपने करियर की शुरुआत नहीं की है।

Aishwarya Arjun

रजनीकांत से नयनतारा तक, इन साउथ सुपरस्टार्स के असली नामों को नहीं जानते होंगे आप, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐश्वर्या अर्जुन का फिल्मी करियर

ऐश्वर्या अर्जुन फिल्म की दुनिया के लिए कोई अजनबी नहीं हैं, उन्होंने 2013 में एक तमिल फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। 2018 में वह चंदन कुमार के साथ कन्नड़ फिल्म 'Prema Baraha' में दिखाई दी थीं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है।

Aishwarya Arjun

उमापति रमैया का फिल्मी करियर

उमापति के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2017 की कॉमेडी फिल्म 'Adhagappattathu Magajanangalay' से की थी। उनकी बाद की फिल्मों में कॉमेडी ड्रामा 'Maniyaar Kudumbamand' और रोमांटिक कॉमेडी 'Thanne Vandi' शामिल थीं। इसके बाद उमापति ने 'सर्वाइवर तमिल' में हिस्सा लिया। वह फिल्म 'राजकिली' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जो उनके पिता थम्बी रमैया द्वारा लिखित एक प्रोजेक्ट है।

umapathy

अल्लू अर्जुन से प्रभास तक, ये साउथ इंडियन स्टार्स विज्ञापन के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस, जानने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन सरजा का प्रोफेशनल फ्रंट

इस बीच, अर्जुन सरजा फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय बने हुए हैं। उनकी सबसे हालिया रिलीज़ थलपति विजय स्टारर तमिल फिल्म 'लियो' थी। वह वर्तमान में अन्य कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिनमें तमिल फिल्म 'मेधावी' और 'विरुन्नु' नामक मलयालम फिल्म शामिल है।

Arjun Sarja daughter Aishwarya gets engaged to Umapathy Ramaiah

फिलहाल, हम भी अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis