By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं। दोनों काफी समय से साथ हैं और खुश हैं। हालांकि, कुछ लोगों को उनका रिश्ता पंसद नहीं है, इसकी दो वजह हैं, पहला मलाइका का तलाकशुदा और एक बच्चे की मां होना और दूसरा, अर्जुन का उनसे उम्र में 12 साल छोटे होना। हालांकि, इन सबसे इस कपल को कभी फर्क नहीं पड़ा और दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।
हाल ही में, अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट में '81 औरेट बिल्डिंग' में अपना अपार्टमेंट 16 करोड़ रुपये में बेचा है। 4,364 वर्ग फुट का यह फ्लैट केसी मार्ग पर इमारत की 19वीं मंजिल पर है। हालांकि, एक्टर ने अपना फ्लैट बेचने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है।
(ये भी पढ़ें- 'शमशेरा' निर्देशक करण मल्होत्रा ने संजय दत्त की कैंसर जर्नी पर की बात, कहा- 'वह सुपरमैन हैं')
'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन का ये फ्लैट 4364 स्क्वेयर फीट में है, जिसे एक्टर ने 4 करोड़ रुपए के घाटे में बेचा है। फ्लैट की रजिस्ट्री 19 मई 2022 को हुई थी। इन डॉक्युमेंट्स को अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने साइन किया है।
अर्जुन का ये घर सी-फेसिंग था, जहां से वर्ली सी-लिंक का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस फ्लैट में स्पा, लाइब्रेरी, पूल जैसी कई लग्जरी सुविधाएं थीं। फिलहाल, अर्जुन जुहू वाले घर में रहते हैं। वहीं, उनकी लेडी लव मलाइका '81 औरेट बिल्डिंग' में ही रहती हैं। मलाइका के अलावा इस फ्लैट में सोनाक्षी सिन्हा, करण कुंद्रा और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भी रहते हैं।
'caknowledge.com' के मुताबिक, अर्जुन कपूर की नेट वर्थ लगभग 74 करोड़ रुपए है। एक्टर एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनके ब्रांड्स एडवरटाइजमेंट से भी अच्छी-खासी कमाई होती है।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' है। इससे पहले भी एक्टर की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। अर्जुन और उनके फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने एयरपोर्ट पर BF आदिल का गुलाब से किया स्वागत, बताई रिश्ते में कड़वाहट की वजह)
फिलहाल, अर्जुन के घर को बेचने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।