Arjun Kapoor ने Malaika द्वारा इग्नोर किए जाने के बाद 'धैर्य' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर द्वारा 'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में एक-दूसरे को नजरअंदाज करने के बाद अभिनेता ने 'धैर्य' पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Arjun Kapoor ने Malaika द्वारा इग्नोर किए जाने के बाद 'धैर्य' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक थे। उनके रिश्ते, सपोर्टिव कमेंट्स और प्यार भरी तस्वीरों ने हमेशा फैंस को प्रभावित किया, लेकिन 2024 में कई रिपोर्टों ने उनके कथित ब्रेकअप का संकेत दिया। हालांकि, दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया, लेकिन उनके क्रिप्टिक पोस्ट अक्सर फैंस को चिंतित कर देते हैं। हाल ही में, एक कार्यक्रम में मलाइका द्वारा इग्नोर किए जाने के बाद अर्जुन ने इंस्टा पर एक नया क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।

अर्जुन कपूर ने 'धैर्य' पर शेयर की एक क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में, अर्जुन और मलाइका नई दिल्ली में 'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में शामिल हुए, लेकिन यह एक्स कपल अलग-अलग बैठा था और ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। उनके एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के बाद अर्जुन ने 29 जुलाई 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर 'धैर्य' पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। पोस्ट में लिखा था, "धैर्य, तुम्हें रखना होगा, मेरे युवा सैनिक- Yoda"

arjun

Malaika Arora ब्रेकअप के बाद फिर से कर रहीं डेटिंग? मिस्ट्री मैन की फोटो शेयर कर उड़ाई अफवाह। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे से बनाए रखी दूरी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ने 'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में एक साथ भाग लिया था। उन्हें कुणाल रावल के शो में भाग लेते देखा गया। मलाइका ने शो के लिए खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ एक व्हाइट ड्रेस पहनी थी। दूसरी ओर, अर्जुन ने ब्लैक कलर की पैंट के साथ एक एम्बेलिश्ड कुर्ता पहना था। जब अर्जुन रैंप पर उतरे, तो मलाइका ने उनकी ओर देखने से परहेज किया और एक्स कपल कुछ दूरी पर बैठा रहा, जिससे फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अनुमान लगा रहे थे।

arjun

इवेंट के एक अन्य वीडियो में मलाइका को वेन्यू से बाहर निकलते समय भीड़ के बीच से गुजरते हुए देखा गया। जैसे ही अभिनेत्री ने अपना रास्ता खोजने की कोशिश की, अर्जुन ने फैंस की भीड़ से उन्हें बचाया। कई नेटिजंस ने मलाइका के प्रति अर्जुन के इस सम्मानजनक व्यवहार की सराहना की।

arjun

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता

कई साल पहले अपने पूर्व पति अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने डेटिंग शुरू की थी। इस कपल ने 2018 में अर्जुन के बर्थडे पर अपने इंस्टा हैंडल पर एक साथ एक तस्वीर पोस्ट करके अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। हालांकि, 2024 से सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। वहीं, मलाइका ने अर्जुन की बर्थडे पार्टी मिस की और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं भी नहीं दीं, जिससे संदेह और बढ़ गया।

arjun

जब Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग ब्रेकअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं प्यार के लिए लड़ूंगी..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप अर्जुन कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis