By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो अपनी फिल्मों को लेकर हों या फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। सितारों की रिलेशनशिप को लेकर तो कुछ ज्यादा ही बातें की जाती हैं। कभी नए रिश्ते की बात, तो कभी किसी रिश्ते के टूटने की खबर मीडिया में छाई ही रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल है बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का। पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पहले जहां अर्जुन कपूर, सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं, अब वह सलमान की पूर्व भाभी मलाइका अरोडा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। इन सबके बीच क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर और अर्पिता खान का रिश्ता क्यों टूटा था? नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं...
दरअसल, 2012 में डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। अर्जुन और अर्पिता का रिश्ता काफी सीरियस था और अर्पिता खान के साथ अर्जुन कपूर ने पूरे दो साल रिश्ता निभाया। इस रिश्ते को अर्जुन अपना पहला प्यार कहते हैं। अर्जुन ने अर्पिता को डेट करना तब शुरू किया जब वो 18 साल के थे और उनका वजन 140 किलो के लगभग था। अर्जुन कपूर का ब्रेकअप जैसे ही हुआ उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और लाइफस्टाइल बदली। इसके बाद वो बॉलीवुड के स्टार बन गए। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव)
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान से अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा था, 'वो मेरी एकलौती सीरियस रिलेशनशिप थी। हमने एक दूसरे के साथ डेटिंग तब शुरू की जब मैं 18 साल का था। ये सलमान खान और कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान था। मैं सलमान भाई से बहुत जुड़ा हुआ था। तभी हमारा रिश्ता शुरू हुआ। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया। मैं चाहता था कि उन्हें पहले पता चले। वो बहुत अच्छे से पेश आ रहे थे। सलमान भाई को थोड़ा शॉक लगा था, लेकिन वो लोगों का और उनके रिश्तों का आदर करते हैं। इतना ही नहीं वो हमेशा मेरी ही साइड लेते थे।' इस इंटरव्यू में अर्जुन ने अपने और सलमान खान की बॉन्डिंग शेयरिंग के बारे में भी बताया था। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने खुलेआम किया अर्जुन कपूर से अपने प्यार का इजहार, शेयर की किस करते हुए फोटो)
अर्जुन ने इस इंटरव्यू में ब्रेकअप के बाद अपना हाल बताते हुए कहा, 'मैं 140 किलो का था जब निखिल अडवाणी की सलाम-ए-इश्क में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था। इसके अलावा, मेरे पास एक गर्लफ्रेंड भी थी। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी सही डायरेक्शन पर जा रही है। 22 साल की उम्र तक तो मैं एक फिल्म भी डायरेक्ट कर लूंगा। सब सही चल रहा था कि अचानक एक दिन अर्पिता ने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। मैं एकदम कन्फ्यूज था कि आगे क्या होगा और फ्यूचर ने मेरे लिए क्या रखा है। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान खान से मिलता था और वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे। हालांकि, धीरे-धीरे सबकुछ सही हो गया।' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सोते हुए फोटो, अर्जुन कपूर ने खुलेआम उड़ाया मजाक)
बता दें कि, 18 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी। आयुष-अर्पिता को एक बेटा आहिल और बेटी आयत है। वहीं, इस समय अर्जुन कपूर अब मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते में खुश हैं। अर्जुन और मलाइका सरेआम अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार कर चुके हैं। इस जोड़े को छुट्टियां मनाते हुए, साथ में कई बॉलीवुड इवेंट्स देखा जाता है। दोनों लोग रोमांटिक फोटो भी शेयर करते रहते हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर भी जिस तरह से बातें होती हैं उस तरह से तो ये कहा जा सकता है कि जल्द ही दोनों लोग शादी कर सकते हैं। फिलहाल, फैंस के साथ-साथ हमें भी दोनों की शादी का इंतजार है। अब देखना होगा कि आखिर कब दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के बनेंगे?
तो आपको अर्जुन कपूर और अर्पिता खान की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।