By Shivakant Shukla Last Updated:
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़े हैं। अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल करने के बाद से ही लवबर्ड्स एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करने से नहीं हिचकिचाते हैं। हाल ही में, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि, ये कपल दिसंबर 2022 में शादी करने वाला है। अब एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
जैसा कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2019 से डेटिंग कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अक्सर शादी की अफवाहों का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में, कुछ मीडिया रिपोर्टों ने उनकी दिसंबर 2022 की शादी के संकेत दिए हैं। अब, 'गुंडे' अभिनेता ने मलाइका के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए एक मजाकिया जवाब साझा किया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, 'छैयां छैयां' अभिनेत्री की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, कुछ मतभेदों के कारण दोनों ने वर्ष 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। उनको एक बेटा भी है, जिनका नाम अरहान खान है, जो वर्तमान में न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का लग्जीरियस घर: बंगले में बने गार्डन से लिविंग रूम तक, सब है बेहद शानदार)
अर्जुन कपूर ने 18 मई 2022 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए एक मजाकिया पोस्ट साझा किया। रिपोर्टों के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका की दिसंबर 2022 की शादी प्राइवेट तरीके से होगी और इस शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही अतिथि सूची में शामिल होंगे। हालांकि, अर्जुन की हालिया प्रतिक्रिया से ऐसा लग रहा है कि, रिपोर्ट अटकलों से ज्यादा कुछ नहीं थी। अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मजाकिया जवाब साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा, "इस बात से मुझे प्यार हो गया है कि, कैसे दूसरे लोग मेरी ज़िंदगी के बारे में मुझसे भी ज्यादा जानते हैं।" अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को उनकी शादी की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इससे पहले, 'द सोशल मीडिया स्टार' शो में जेनिस सिक्वेरिया के साथ एक बातचीत में अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को अपनाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, किसी भी रिश्ते को छुपाने के बजाय हमेशा सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए और अपने साथी का सम्मान करना चाहिए, नहीं तो लोगों के बीच अटकलों की अधिक गुंजाइश होगी। अर्जुन ने कहा था, "मुझे लगता है कि, जहां निजी जीवन का संबंध है, अटकलों के बजाय इसे स्वीकार करें। क्या होता है कि, एक बिंदु पर आप महसूस करते हैं कि, जितना अधिक आप लोगों को भावनाओं को ध्यान में रखे बिना अनुमान लगाने या लिखने देते हैं, यह संबंध बनाता है या एक-दूसरे के प्रति आपके मन में जो भावनाएं हैं, वे फालतू के रूप में सामने आती हैं। और अगर कोई रिश्ता बनाने की तलाश है, तो बेहतर है कि इसे अपने दम पर सम्मान दें और कहें, 'यह हमारी सीमा है, और अब हम एक साथ हैं।"
(ये भी पढ़ें: 'देवों के देव: महादेव' की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने की सगाई, इंगजमेंट की तस्वीरें कीं शेयर)
अर्जुन और मलाइका बी-टाउन के सबसे चहेते कपल हैं। हालांकि, उनकी उम्र का बड़ा फासला और मलाइका का अतीत अक्सर उनके रिश्ते के बीच आ ही जाता है। 'फिल्म कंपेनियन' के साथ बातचीत में अर्जुन से अपने से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति के साथ डेटिंग पर उनकी राय के बारे में पूछा गया था, इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा था कि, हर व्यक्ति का एक अतीत होता है और उन्होंने हमेशा 'सम्मानजनक सीमाओं' को बनाए रखने की कोशिश करने की बात भी कही थी। अर्जुन ने कहा था कि, "मैं अपने निजी जीवन के बारे में बात करने की कोशिश नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि, आपको अपने साथी का सम्मान करना चाहिए, और वहां एक अतीत है और मैं उस स्थिति में रहा हूं, जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता है, क्योंकि बच्चे प्रभावित होते हैं। मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं। मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए, आपको सीमाएं बनानी होंगी। मैं इसके बारे में बात करता हूं, आज क्योंकि रिश्ते को एक निश्चित सम्मान दिया जाता है। हमने इसे समय दिया है। मैंने इसे एक निश्चित मात्रा में गरिमा देने की कोशिश की है।"
'बॉम्बे टाइम्स' के साथ बातचीत में मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया था कि, वो अपने रिश्ते को कहां जाते हुए देखती हैं और इसके बारे में क्या सोचा है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था कि, हर रिश्ते की अपनी प्रक्रिया होती है और योजनाएं होती हैं। बकौल मलाइका, ''सबसे जरूरी यह है कि, हम एक साथ भविष्य चाहते हैं। यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं, जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं, तो यह और भी महत्वपूर्ण है।''
(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा की गोद भराई में श्रद्धा आर्या अपने लुक के लिए हुईं ट्रोल, दिया करारा जवाब)
एक मीडिया पोर्टल के सूत्र के मुताबिक, 'अर्जुन और मलाइका ने शादी कर अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने का फैसला किया है। ये कपल सबसे ज्यादा विंटर वेडिंग मुंबई में करेगा। मलाइका और अर्जुन दोनों को सर्दियों का मौसम पसंद है और इसलिए उन्होंने नवंबर या दिसंबर में तारीख तय करने और दोस्तों और परिवार के बीच एक अंतरंग शादी करने का फैसला किया है।”
तो क्या आप चाहते हैं कि, अर्जुन और मलाइका अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करें? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।