By Shivakant Shukla Last Updated:
मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया में मौजूद सभी रिश्तों से ऊपर है। कहते हैं कि भगवान ने धरती पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए मां का निर्माण किया। ऐसे में मां और बच्चे का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। हालांकि, कई बार मां बच्चों का साथ छोड़कर चली जाती है, जिसकी वजह से बच्चे मां को हर पल याद करते हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति से बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बड़े बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की भी है।
दरअसल, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। वो कैंसर से पीड़ित थीं। अर्जुन और उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) आज भी अपनी मां को काफी याद करते हैं। अर्जुन और अंशुला को अक्सर अपनी मां के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी थ्रोबैक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। जिसमें अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी और बहन अंशुला के साथ दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, दिया कुछ ऐसा जवाब)
इस फोटो को मशहूर फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो कैप्शन के मुताबिक ये तस्वीर आज से करीब 14 साल पहले सन 2006 की है, जब अर्जुन कपूर अपनी मां और बहन के साथ एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी में पहुंचे थे। उस समय अर्जुन कपूर इंडस्ट्री से दूर थे और हेल्दी हुआ करते थे। इस फोटो में अर्जुन कपूर की फैमिली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन के पिता बोनी कपूर साल 1996 में एक मंदिर में श्रीदेवी और सीधे-सादे अंदाज में शादी कर ली थी। और मोना कपूर से संबंध को तोड़ दिया था। मोना कपूर के साथ उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर रह गए। गंभीर बीमारी के चलते मोना शौरी का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया। वहीं, 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी भी दुनिया को अलविदा कह गईं। श्रीदेवी से दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। (ये भी पढ़ें: मां मोना शौरी के कार्बन कॉपी हैं अर्जुन कपूर, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये खूबसूरत तस्वीर)
बात करें अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने निर्देशित किया था। वहीं, अर्जुन अब तमिल फिल्म 'कोमाली' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म के रीमेक के राइट्स अर्जुन के पिता और निर्देशक बोनी कपूर ने हासिल कर लिए हैं।
वैसे आपको अर्जुन, उनकी मां और बहन की तस्वीर कैसी लग रही है? हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।