Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे Arjun, तनाव में देख फैन ने कहा- 'सदमा लगा है'

हाल ही में, एक्टर अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच पहली बार स्पॉट किया गया, जहां वह थोड़े तनाव में दिखाई दिए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे Arjun, तनाव में देख फैन ने कहा- 'सदमा लगा है'

बी-टाउन के पॉपुलर कपल रहे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कई सालों की डेटिंग के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जब उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, ऐसे में उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। हालांकि, मलाइका के मैनेजर ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इन खबरों को और हवा दी है। 

ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा से अलगाव की खबरों के बीच 4 जून 2024 को अर्जुन कपूर को आई क्लिनिक जाते हुए पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया। सामने आए वीडियो में एक्टर को मैचिंग जॉगर्स के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। इस दौरान, अर्जुन ने अपने फैन के साथ सेल्फी क्लिक करवाई, साथ ही वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ भी हिलाया। हालांकि, क्लिनिक से बाहर निकलते और अपनी कार में बैठते समय अर्जुन कुछ खोए हुए लग रहे थे।

arjun kapoor

arjun kapoor

arjun kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन कपूर के स्ट्रेस वाले लुक पर नेटिजंस ने जताई चिंता

जैसे ही वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने अर्जुन के चिंता में दिखने के लिए अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है कि वह ठीक होंगे"। जबकि एक अन्य ने मलाइका संग ब्रेकअप का जिक्र करते हुए लिखा, "सदमा लगा है"। यहां देखें कमेंट्स।

arjun kapoor

arjun kapoor

arjun kapoor

arjun kapoor

arjun kapoor

जब Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग वेडिंग प्लानिंग पर की थी बात, कहा था- 'हम दोनों इस बारे में..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

बता दें कि 31 मई 2024 को ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन और मलाइका ने करीब 6 सालों बाद ब्रेकअप कर लिया है। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया था कि उन्होंने सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया है। सूत्र ने आगे बताया था कि दोनों के बीच एक अच्छा रिश्ता था, जो अलग होने के बाद भी बना रहेगा, लेकिन वे अब साथ नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

malaika-arjun

Malaika Arora ने Arjun से ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- 'जिनसे हम प्यार..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, अर्जुन की लेटेस्ट अपीयरेंस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis