Malaika Arora ब्रेकअप रूमर्स के बीच Arjun Kapoor की मिडनाइट बर्थडे पार्टी में नहीं हुईं शामिल

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने जुहू स्थित घर पर मिडनाइट बर्थडे पार्टी आयोजित की, लेकिन मलाइका अरोड़ा उसमें शामिल नहीं हुईं, जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाहों को हवा मिल गई है। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Malaika Arora ब्रेकअप रूमर्स के बीच Arjun Kapoor की मिडनाइट बर्थडे पार्टी में नहीं हुईं शामिल

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा एक समय में टिनसेल टाउन के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक थे। दोनों ने समाज की सभी रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी उम्र के बड़े अंतर के बावजूद एक-दूसरे को डेट किया। इसके अलावा, मलाइका की शादी पहले अरबाज खान से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। मलाइका और अर्जुन को अपने रिश्ते के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वे लगातार मजबूत होते गए। हालांकि, कथित तौर पर दोनों के बीच मतभेदों के कारण अब वे अलग हो गए हैं।

अर्जुन कपूर की मिडनाइट बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं हुईं शामिल

अर्जुन कपूर 26 जून 2024 को 39 साल के हो गए और उन्होंने इस मौके पर अपने घर पर मिडनाइट बर्थडे पार्टी रखी। पार्टी में अभिनेता के साथ उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए, लेकिन मलाइका अरोड़ा की अनुपस्थिति ने सभी का ध्यान खींचा। कहने की ज़रूरत नहीं है कि उन्होंने अर्जुन कपूर की मिडनाइट बर्थडे पार्टी का हिस्सा न बनकर ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा दे दी है।

arjun

Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे Arjun, तनाव में देख फैन ने कहा- 'सदमा लगा है', वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन कपूर की मिडनाइट बर्थडे पार्टी

पार्टी में शामिल होने वालों के बारे में बात करें, तो पैपराजी ने अर्जुन कपूर की सौतेली बहन जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह को मिड-नाइट के आसपास अभिनेता के जुहू स्थित आवास पर पहुंचते देखा। अर्जुन के चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने भी पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके 'नो एंट्री 2' के को-आर्टिस्ट वरुण धवन व उनकी पत्नी नताशा दलाल भी समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा, आदित्य रॉय कपूर अपने करीबी दोस्त को बधाई देने के लिए अकेले पहुंचे।

malaika

malaika

Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप की खबरों के बीच फ्रांस में अपनी गर्ल गैंग संग एंजॉय की बीच ट्रिप। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सम्मानजनक तरीके से अलग होने का किया फैसला

इससे पहले, 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि कपल के रिश्ते में परेशानियां आ गई हैं और उन्होंने सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया है। सूत्र ने आगे बताया था कि दोनों के बीच एक लंबा रिश्ता था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है, लेकिन उनके बीच कोई खटास नहीं है।

arjun

मलाइका व अर्जुन अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के लिए वही सम्मान साझा करना जारी रखेंगे और वे चाहते हैं कि लोग उन्हें इमोशनल मोमेंट से निपटने के लिए स्पेस दें। दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और अलग होने का फैसला करने के बावजूद एक-दूसरे की ताकत के स्तंभ बने रहेंगे।

फिलहाल, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर की मिडनाइट बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा की अनुपस्थिति पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis