Arjun Kapoor ने Malaika के मैनेजर द्वारा ब्रेकअप रूमर्स को खारिज करने के बाद शेयर किया क्रिप्टिक नोट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के मैनेजर द्वारा अर्जुन कपूर संग उनके ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज किए जाने के बाद एक्टर ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Arjun Kapoor ने Malaika के मैनेजर द्वारा ब्रेकअप रूमर्स को खारिज करने के बाद शेयर किया क्रिप्टिक नोट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों सालों बाद अलग हो गए हैं। हालांकि, उनमें से अभी किसी ने भी इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, अर्जुन ने 'अतीत और भविष्य' को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की रिपोर्ट्स के बीच अर्जुन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

1 जून 2024 को अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पिक्चर नोट शेयर किया है, जिसमें 'अतीत के जाल और भविष्य की आशा' के बारे में जिक्र किया गया है। जो कहीं न कहीं उनके और मलाइका के ब्रेकअप की चल रही अफवाहों का एक हिंट हो सकता है। अर्जुन की पोस्ट में लिखा है, “हमारे पास जीवन में दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं के खोजकर्ता।”

arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने अर्जुन संग ब्रेकअप रिपोर्ट्स को बताया झूठा

इस समय जहां हर जगह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के कथित ब्रेकअप की सुर्खियां छाई हुई हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। 'इंडिया टुडे' के साथ एक छोटी बातचीत में मैनेजर ने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच ब्रेकअप नहीं हुआ है और उनके बीच सब कुछ ठीक है। मैनेजर के हवाले से कहा गया है, “नहीं नहीं, ये सब (ब्रेकअप) अफ़वाहें हैं।”

malaika

Arbaaz Khan से तलाक लेने पर लोगों ने Malaika को कहा था- 'मोटी एलिमनी मिली', तो हैरान थीं एक्ट्रेस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच शेयर की पोस्ट

अर्जुन कपूर से पहले मलाइका ने भी अपने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पिक्चर नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि हमें ऐसे लोगों को संजोकर रखना चाहिए, जो हमसे प्यार करते हों और कठिन परिस्थिति में भी हमारे साथ हों। ऐसे लोगों को खजाना बताते हुए उन्होंने लिखा था कि ऐसे लोगों को दूर नहीं जाने देना चाहिए।

malaika aroroa

जब Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग वेडिंग प्लानिंग पर की थी बात, कहा था- 'हम दोनों इस बारे में..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, अर्जुन की लेटेस्ट पोस्ट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis