By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक प्यारी बेटी वामिका कोहली की प्राउड मां हैं। वो इन दिनों अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं, साथ ही उन्होंने अपने काम पर भी वापसी कर ली है। जब से एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ क्रिकेट टूर से वापस आई हैं, उन्हें वर्क प्लेस पर अक्सर पैपराजी के द्वारा कैप्चर किया जाता है। हाल ही में, अनुष्का ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद उनके दोस्त व एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को उनकी बेटी वामिका के लिए चिंता सताने लगी। आइए देखते हैं वो पोस्ट।
पहले ये जान लीजिए कि, अपनी काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खुद को सफल अभिनेत्री बनाने वाली अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की थी। 4 साल तक अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय करने के बाद कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसे उन्होंने वामिका नाम दिया है। ये नाम माता दुर्गा से संबंधित है।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने 5 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का एक सफेद पर्दे से अपना सिर बाहर निकालती हैं और अजीब एक्सप्रेशन के साथ स्माइल करती हैं।
वीडियो के साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, “किसी ने पैक-अप कहा?” इस पोस्ट पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन इस बीच अभिनेता अर्जुन कपूर के कमेंट ने हमारा ध्यान खींच लिया। अर्जुन ने उनकी बेटी वामिका के लिए चिंता जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, “उम्मीद है कि, आप वामिका के आस-पास इस तरह स्माइल नहीं करती हैं।” इसके साथ उन्होंने एक फनी इमोजी भी बनाई।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)
प्रेग्नेंसी के बाद सभी महिलाओं की चिंता उनका बढ़ता वजन होता है, क्योंकि बेबी के जन्म के बाद महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अनुष्का शर्मा की पोस्ट डिलीवरी की तस्वीरें कई महिलाओं को प्रेरणा देती हैं। फिट मॉमी अनुष्का की इंस्टा फोटोज इस बात के सबूत हैं कि, प्रेग्नेंसी के बाद भी आसानी से वजन घटाया जा सकता है।
(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)
फिलहाल, अनुष्का शर्मा अपने फनी अंदाज से कई बार अपने फैंस का मूड फ्रेश कर देती हैं। तो आपको उनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।