By Shivakant Shukla Last Updated:
स्टार कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं। जब से उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है, तभी से दोनों छुट्टियों पर जाने से लेकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और डिनर डेट पर जाने तक, अपने जीवन के सबसे अच्छे समय को एंजॉय कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने कुछ फिल्मों के साथ अपने अभिनय कौशल को साबित करके दिखाया है। मलाइका के साथ अपने संबंधों के अलावा अर्जुन अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने शारीरिक परिवर्तन के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है।
(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा संग 12 साल के एज गैप पर कहा- 'ये बस शोर-शराबा है')
5 जनवरी 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक समाचार पत्र का एक अंश साझा किया है, जिसमें अर्जुन कपूर ने मोटापे से निपटने वाले युवाओं के लिए अपनी योजना के बारे में एक साक्षात्कार दिया है। दूसरी ओर बॉलीवुड दीवा मलाइका खुद योग और एक स्वस्थ जीवन शैली का अनुसरण करती हैं और उसे बढ़ावा देती हैं। कटआउट साझा करते हुए गर्वित प्रेमिका ने कैप्शन में लिखा है, "क्या शानदार पहल है @arjunkapoor।"
'मिड डे' के साथ एक साक्षात्कार में अर्जुन कपूर ने शारीरिक परिवर्तन के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि, कैसे उन्हें अपने करीबी लोगों का समर्थन मिला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, इस दौरान उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि, "लोगों ने मुझसे कहा है कि, मुझे अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बोलना चाहिए, क्योंकि भारत में बहुत से लोग इस चीज़ से गुज़र रहे हैं, खासकर युवा।"
अर्जुन कपूर ने अपनी पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि, इससे वजन की समस्या से जूझ रहे युवाओं को शारीरिक परिवर्तन की यात्रा शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि, "मैं एक ऐसी पहल शुरू करने की योजना बना रहा हूं, जो लोगों को इस तरह के मुद्दों और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने के लिए एक मंच प्रदान करे। मैं आने वाले महीनों में इस पर काम करने जा रहा हूं और देखूंगा कि, क्या मेरे पास कोई कार्य योजना है, जिससे कई लोगों को फायदा हो सकता है।"
(ये भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर ने शादी से सालों पहले गुपचुप तरीके से की थी सगाई, केवल परिवार को थी जानकारी)
मलाइका, अर्जुन कपूर के लिए ताकत का स्तंभ हैं। 31 दिसंबर 2021 को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन के साथ अपनी छुट्टियों में से एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में हम मलाइका को नियॉन ग्रीन बिकिनी पहने हुए देख सकते हैं, जबकि अर्जुन शर्टलेस हैं। हालांकि, यह उनका पाउट था, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया था। इसके साथ मलाइका ने एक नोट भी लिखा था, "मैं आपको याद करती हूं, मिस्टर पाउटी @arjunkapoor ... नया साल मुबारक।"
फिलहाल, हम दोनों को बेहद पसंद करते हैं और अर्जुन की नई पहल के लिए हमारी तरफ से हार्दिक बधाई। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।