'नागिन' फेम अर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में एडमिट, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कहा- आप ठीक हो जाओगी

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'नागिन' फेम अर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में एडमिट, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कहा- आप ठीक हो जाओगी

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने कम समय में ही अभिनय क्षेत्र में काफी नाम कमा लिया है। अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, अर्जुन ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

उससे पहले जान लीजिए कि, 38 साल के अर्जुन बिजलानी ने प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरियल ‘कार्तिक’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरियल में वह फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ नजर आए थे। हालांकि, उन्हें असल पहचान सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ से मिली थी, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्होंने टीवी शो ‘नागिन’ से बटोरी थी। सीरियल्स के अलावा अर्जुन कई फिल्म्स में भी नजर आ चुके हैं, जिनमें ‘फुल फुकरे’, ‘आई गेस’, ‘काट इन द वेब’ और ‘डायरेक्ट इश्क’ शामिल हैं। यही नहीं, एक्टर कई टीवी शोज की होस्टिंग भी कर चुके हैं। (ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी बनना चाहती हैं मां, इंटरव्यू में बच्चे को लेकर कही ये बात)

अब बात करते हैं अर्जुन के उस वीडियो की, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, 11 जनवरी 2021 को अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो अस्पताल से शूट किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि एक्टर की मां की तबियत ठीक न होने के चलते उन्हें एडमिट किया गया है। इस वीडियो में अर्जुन कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘मम्मा, आप जल्द ही ठीक हो जाओगी।’ इस दौरान उनकी मां बेड पर लेटी होती हैं, और अर्जुन सेल्फी कैमरे के जरिए वीडियो बना रहे होते हैं। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी एक्टर ने साझा नहीं की है कि उनकी मां को वास्तव में क्या हुआ है। इस वीडियो को ‘instabollywood’ के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। (ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने गर्ल गैंग के साथ 'पायजामा पार्टी' की शेयर की तस्वीर, नए घर में शिफ्ट होने का दिया हिंट)

इससे पहले कोरोना महामारी के चलते जब देश भर में लॉकडाउन लगाया गया था, उस वक्त अर्जुन को अपनी मां की सबसे ज्यादा चिंता सता रही थी। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था, ‘मैंने आज तक ऐसी परेशानी फेस नहीं की है। हम सभी के लिए बहुत मुश्किल हो रही है, क्योंकि हम अपने माता-पिता से मिल नहीं पा रहे हैं। यह जानते हुए भी कि वह दूर नहीं हैं। मेरी मां और भाई इस समय अकेले हैं और मां को डायबिटीज है। उन्हें कमर में दर्द की शिकायत भी रहती है। लॉकडाउन में हाउस हेल्प नहीं आ रही हैं, जिसकी वजह से सारा काम उन्हें अकेले करना पड़ रहा है। हाल ही में, मैं जब उनसे फोन पर बात कर रहा था, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। वह इतना काम कर रही हैं, यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं खुद को हेल्पलेस महसूस कर रहा हूं।’ दरअसल, एक्टर की मां अपने छोटे बेटे के साथ मुंबई के मलाड में रह रही थीं, ये एरिया कोरोना के चलते रेड जोन में था।

मालूम हो कि, अक्टूबर के महीने में अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) और उनके पांच साल के बेटे अयान (Ayaan) कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। इस बीच 12 अक्टूबर 2020 को उनकी पत्नी नेहा का बर्थडे भी आ गया था। ऐसे में अर्जुन ने अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी नेहा का बर्थडे शानदार तरीके से और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए सेलिब्रेट किया था। इसके वीडियोज आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेबी गर्ल का रखा है ये नाम, जानिए इसके पीछे का मतलब)

फिलहाल, एक्टर द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मां को आखिर क्या हुआ है। हम उनकी मां की अच्छी हेल्थ की प्रार्थना करते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बता सकते हैं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव है, तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis