UK शिफ्ट होने की खबरों के बीच Anushka Sharma-Virat Kohli लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में हुए शामिल

स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर लंदन में कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लेते देखा गया, जो कथित तौर पर नीम करोली बाबा के शिष्य हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

UK शिफ्ट होने की खबरों के बीच Anushka Sharma-Virat Kohli लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में हुए शामिल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट (Virat Kohli) टिनसेल टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। 2017 में शादी के बंधन में बंधे ये दोनों अपने दो छोटे बच्चों वामिका और अकाय के माता-पिता हैं। फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से चार लोगों का यह परिवार लंदन में रह रहा है। हाल ही में, अनुष्का और विराट को एक संकीर्तन में भाग लेते हुए देखा गया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में एक और कीर्तन में आए नजर 

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें पावर कपल अनुष्का और विराट लंदन के यूनियन चैपल में कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लेते हुए दिखाई दिए। कैजुअल वियर पहने हुए दोनों को भीड़ के बीच बैठे हुए कृष्ण दास द्वारा कीर्तन को ध्यान से सुनते हुए देखा गया, जिन्हें 'कीर्तन के रॉकस्टार' के रूप में भी जाना जाता है।

anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इससे पहले भी लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में हुए थे शामिल

यह पहली बार नहीं है कि इस कपल को कीर्तन या किसी धार्मिक स्थल पर देखा गया हो। इससे पहले जुलाई महीने में ही अनुष्का और विराट को कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में देखा गया था। विराट कथित तौर पर नीम करोली बाबा के शिष्य हैं, जिन्हें यह कपल दिल से मानता है। कपल के एक फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों पूरी तरह से कीर्तन में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे।

virat

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब विराट कोहली अपने बेटे अकाय के साथ हुए स्पॉट

इस बीच, 18 जुलाई 2024 को विराट कोहली के फैन पेज ने क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का की एक झलक शेयर की थी, जब वे लंदन में फूल खरीद रहे थे। इसके अलावा, कपल के फैंस को उनके बेटे अकाय की एक छोटी सी झलक देखने को मिली थी, जिसे क्रिकेटर अपनी बाहों में पकड़े हुए थे।

virat

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या अनुष्का शर्मा और विराट कोहली स्थाई रूप से यूके में होंगे शिफ्ट?

ये वीडियो ऐसी खबरों के बीच आए हैं, जब अनुष्का और विराट अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ सामान्य जीवन जीने के लिए पूरी तरह से यूके में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। यह तब हुआ है, जब इस कपल को पिछले कुछ समय से लंदन में देखा जा रहा है। अनुष्का ने लंदन में ही अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया था और विराट ने भी 'टी-20 विश्व कप 2024' जीतने के तुरंत बाद भारत से अपनी फैमिली के साथ आ चुके हैं।

virat

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस धार्मिक आस्था के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis