By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) महंगे डिजाइनर बैग या कपड़े फ्लॉन्ट करने में यकीन नहीं रखती हैं। चाहे वह उनकी सब्यसाची मुखर्जी की मखमली साड़ी हो, जिसे उन्होंने अपनी इंटीमेट सगाई पर पहना था या उनकी पीली डूंगरी, जिसे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पहना था, अनुष्का हमें फैशन गोल्स देने में कभी असफल नहीं होती हैं।
(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, पति संग रस्मों को पूरा करती आईं नजर)
हाल ही में, अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन और उनकी भारतीय पत्नी विनी रमन के वेडिंग पार्टी में शिरकत की थी। खूबसूरत उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही हैं और हम इसमें अनुष्का और विराट को दिल खोलकर डांस करते हुए भी देख सकते हैं।
(ये भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने बताई रोमित राज से सगाई टूटने की वजह)
इस पार्टी में शामिल होने के लिए अनुष्का ने पिंक कलर के आउटफिट में अपना देसी लुक फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने फैशन डिजाइनर सुरीना चौधरी के कलेक्शन से एक रेशमी चंदेरी कुर्ता सेट पहना था। उनके आउटफिट में स्कैलप्ड डिटेलिंग के साथ चौड़े बॉर्डर वाली पैंट थी, जिस पर गोल्डन कलर के धागे से ज़री कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट चांदबालियां से एक्सेसराइज किया था।
हालांकि, यह उनके आउटफिट की कीमत थी, जिसने हमें चौंका दिया। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत 16,900 रुपए है।
अनुष्का की लव स्टोरी की बात करें तो, साल 2017 में वैलेंटाइन्स डे के अगले दिन विराट ने उनके साथ पहली तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी। क्रिकेटर ने बड़े ही क्यूट अंदाज में कहा था कि, अनुष्का शर्मा कैसे उनके हर दिन को वैलेंटाइन डे में बदल देती हैं। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी रचाई थी।
शादी के करीब 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम कपल ने वामिका कोहली रखा है। दोनों अपनी मैरिड लाइफ के साथ अपने पैरेंटहुड फेज का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने निकाह में पहना सिल्वर ह्यूड ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी में लगीं अप्सरा)
फिलहाल, हमें अनुष्का का देसी गेस्ट स्टाइल बहुत पसंद आया। वैसे, आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।