By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने ये साबित किया है कि, बिना ‘गॉड फादर’ के भी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, भले ही फिल्म हिट साबित नहीं हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस की एक्टिंग और खूबसूरती ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था।
फिल्म ‘पीके’ में धार्मिक अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने से लेकर फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल में’ में बिंदास लड़की की भूमिका निभाने तक, अपने हर किरदार में अनुष्का लोगों का दिल जीतती आई हैं। हालांकि, लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग स्किल्स की ही नहीं, बल्कि उनके फैशन सेंस के भी कायल हैं। एक्ट्रेस की ड्रेसेस कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में, एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने अपने आउटफिट से लोगों को इंप्रेस किया है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)
दरअसल, पति विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ इंग्लैंड टूर से मुंबई वापस आने के बाद से ही अनुष्का शर्मा बैक-टू-बैक शूट्स कर रही हैं। उन्हें आए दिन मुंबई में अपने वर्क प्लेस पर स्पॉट किया जाता है। इसी क्रम में वो 8 अक्टूबर 2021 को एक शूट के बाद स्पॉट की गईं।
इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट और ब्लू कलर का प्रिंटेड जंपसूट पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ सिंपल रखा था। एक्ट्रेस अपने ओवरऑल लुक में काफी एलिगेंट लग रही थीं, लेकिन ये उनके जंपसूट की कीमत थी, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
अनुष्का शर्मा द्वारा पहना गया ये जंपसूट ‘Isabel Marant Etoile’ कंपनी का है, जिसकी कीमत $728 है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक, करीब 54, 822 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)
इससे पहले, एक्ट्रेस ने लंदन से अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं, जिसमें वो फ्लेयर्ड ब्लू डिस्ट्रेस्ड डेनिम जींस के साथ बेबी पिंक कलर की हुडी पहने नजर आई थीं। उनकी कूल हुडी की कीमत 4,392.31 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहनी 12 हजार की मैक्सी ड्रेस, पति विराट संग लंच डेट की तस्वीरें हो रहीं वायरल)
फिलहाल, अनुष्का शर्मा अक्सर अपने महंगे आउटफिट के चलते लाइमलाइट में आती रहती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये जंपसूट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।