अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को समर्पित की प्यारी कविता, लाडली से किया ये खास वादा

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी वामिका के लिए एक प्यारी कविता पोस्ट की है। इसके जरिए उन्होंने अपनी फीलिंग्स जाहिर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को समर्पित की प्यारी कविता, लाडली से किया ये खास वादा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी बेटी वामिका के साथ अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। समय-समय पर वो अपनी बेटी के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर बयां करती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी 'नन्ही परी' पर प्यार लुटाया है। इस बार उन्होंने अपनी बेटी को एक कविता समर्पित की है। आइए आपको दिखाते हैं।

anushka vamika

पहले ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस बनने से पहले मॉडल थीं। वो आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं, जबकि उनकी मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। एक्ट्रेस को पहला बॉलीवुड ब्रेक शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने सफल करियर के बाद अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई थी और साल 2021 में अपने जीवन में इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था। अनुष्का और विराट अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी लाडली पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

anushka vamika

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की 'बारात' के लिए की थी सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस की प्लानिंग [Exclusive])

हाल ही में, 14 मार्च 2022 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने वामिका के लिए एक कविता शेयर की है। कविता में लिखा है, “प्रिय बेटी, मैं यह जानने में बहुत समय लगाती हूं कि, आपके लिए सबसे अच्छी मां कैसे बनूं। मुझे पता है कि, मैं इसे हमेशा सही नहीं कर पाऊंगी। लेकिन मैं जो वादा कर सकती हूं वो ये है कि, मैं तुमसे मिलूंगी जहां तुम चाहती हो, वहां नहीं जहां मैं चाहती हूं।“

anushka

इससे पहले, 23 जनवरी 2022 को केप टाउन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान, जब अनुष्का और वामिका, विराट को चियर कर रही थीं, तभी कैमरा उनकी ओर किया गया और फैंस ने उनकी तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया था। इसके बाद वामिका की तस्वीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। फोटोज वायरल होने के बाद लोगों ने वामिका की तुलना उनके पिता विराट कोहली से की थी।

anushka

(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं शमा सिकंदर, पति जेम्स मिलिरॉन संग व्हाइट वेडिंग की फोटोज कीं शेयर)

हालांकि, कपल ने लोगों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस और मीडिया से वामिका की तस्वीरें न खींचने की अपील भी की थी। अनुष्का शर्मा ने नोट में लिखा था, “हाय दोस्तों! हम महसूस करते हैं कि, हमारी बेटी की तस्वीरें कल स्टेडियम में खींची गईं और उसके बाद व्यापक रूप से साझा की गईं। हम सभी को सूचित करना चाहते हैं कि, हमें नहीं पता था कि, कैमरा हम पर था। मामले पर हमारा रुख और अनुरोध एक समान है। हम वास्तव में सराहना करेंगे, यदि वामिका की छवियों को उन कारणों के लिए क्लिक/प्रकाशित नहीं किया जाता है, जैसा हमने पहले अपील की थी। आपको धन्यवाद!”

anushka

अब बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की तो, वो जल्द ही 'चकड़ा एक्सप्रेस' नामक एक बायोपिक में दिखाई देंगी, जहां वो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस लगभग 3 साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी। 'चकड़ा एक्सप्रेस' उन लड़ाइयों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिनका सामना झूलन को क्रिकेट की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए करना पड़ा था।

chakda expres

(ये भी पढ़ें- नयनतारा का सिंदूर लुक में वीडियो आया सामने, क्या बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन संग की चुपके से शादी?)

फिलहाल, अनुष्का की इस कविता पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Anushka Sharma)
BollywoodShaadis