By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही सक्सेसफुल और बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां साझा करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वेडिंग फंक्शन से अपने पति विराट कोहली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में, एक वेडिंग फंक्शन में शिरकत की, जो पूरी तरह से बबल (कोविड से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बबल) में आयोजित किया गया था। अनुष्का शर्मा ने इस फंक्शन से अपने पति विराट कोहली के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं और बबल में फंक्शन के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक बबल में शादी समारोह! अब मुझे लगता है कि, मैंने संभवतः हर समारोह और त्योहार को बबल में देखा और मनाया है!”
(ये भी पढ़ें- 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपनी फेल हुई पहली शादी और होने वाली दूसरी शादी पर की बात)
इस वेडिंग फंक्शन के लिए अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर का सूट पहना था, जिसे उन्होंने एक भारी कढ़ाई की हेमलाइन वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने साइड दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट किया था और महज खुले बालों, चांदबालियों व ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक मिनिमल लेकिन अट्रैक्टिव बनाया था। इसके अलावा, हम बैकग्राउंड में नीयॉन रोशनी के साथ लिखा #MaxiVins भी देख सकते हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी तत्कालीन दुल्हन विनी रमन की शादी में इस्तेमाल किया गया हैशटैग था। इससे साफ जाहिर है कि, वो न्यूली मैरिड कपल की शादी में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च 2022 को इंडियन मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 2 अप्रैल 2022 को अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ तीन तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट की थीं। तस्वीरों में कपल अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहा था। इस दौरान ब्लैक कोट-पैंट के साथ व्हाइट शर्ट में विराट काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं फ्रिल वाले गाउन में अनुष्का स्टनिंग लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- सायली कांबले और उनके पति धवल ने शादी-हनीमून के बारे में की बात, बताया- किसने किया था पहले प्रपोज)
आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी रचाई थी। शादी के करीब 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम कपल ने वामिका कोहली रखा है। दोनों अपनी मैरिड लाइफ के साथ अपने पैरेंटहुड फेज का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी की बेटी को जन्म के 5 दिन बाद हो गया था पीलिया, बताया- अस्पताल में कराया था भर्ती)
वैसे, आपको कपल की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।