अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, कहा- शादी के बाद सिर्फ 21 दिन ही रह पाई थी विराट के साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में एक बार फिर अपनी शादी और विराट को लेकर एक नया खुलासा किया है। तो आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, कहा- शादी के बाद सिर्फ 21 दिन ही रह पाई थी विराट के साथ

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहे हैं। जहां शादी से पहले भी दोनों लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। वहीं सात फेरे लेने के बाद भी चर्चा में छाए  रहते हैं। इन्हीं सब के बीच अनुष्का ने एक बार फिर अपनी शादी और विराट को लेकर एक नया खुलासा किया है। तो आपको बताते हैं इसके बारे में। 

दरअसल, वोग मैग्जीन से बातचीत में अनुष्का ने बताया कि, ''लोग समझते हैं कि जब मैं विराट से मिलती हूं या विराट मेरे से मिलने आते हैं, तो यह एक छुट्टी है, जबकि ऐसा नहीं है। हममें से एक हमेशा काम कर रहा होता है। शादी के पहले छह महीनों में हमने सिर्फ 21 दिन साथ बिताए। जी, यह बात सही है क्योंकि मैंने हिसाब लगाया है।''

हम दोनों के रिश्ते में वक्त से ज्यादा प्यार मायने रखता है: अनुष्का

विराट के बारे में बात करते हुए आगे उन्होंने कहा कि, 'जब भी मैं विदेश जाती थी। हम एक बार के खाने पर ही मिल पाते थे। जो हमारे लिए काफी कीमती होता था। इस दौरान अनुष्का ने याद किया कि कैसे वे दोनों वीडियो कॉल करते थे या एक-दूसरे से छोटी मुलाकात का वक्त निकालते थे।' अनुष्का शर्मा ने कहा, ''हम दोनों के रिश्ते में वक्त से ज्यादा प्यार मायने रखता है। हम हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।'' (ये भी पढ़ें: बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें  

बता दें कि अनुष्का हमेशा अपने पति विराट की तारीफों की पुल बांधती नजर आती हैं। वैसे भी विरुष्का की जोड़ी बेस्ट पावरफुल कपल में से एक मानी जाती है। इन दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। लॉकडाउन के दिनों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन में विराट घर पर ही लगातार वर्कआउट कर रहे हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, अनुष्का भी अपने फैंस को अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का 2018 में फिल्म जीरो के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और न ही किसी आने वाली फिल्म की कोई आधिकारिक जानकारी है। लेकिन, इस बीच बतौर प्रोड्यूसर अनुष्का बेहतर काम कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम पर अपनी सीरीज पाताललोक और नेटफिल्क्स पर बुलबुल रिलीज की थी जो लोगों को बहुत पसंद आई। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली के बाल पकड़कर ये क्या कर रही हैं अनुष्का शर्मा, जरा आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो)  

वैसे, आपको अनुष्का और विराट की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: अनुष्का, विराट
BollywoodShaadis