By Kanika Singh Last Updated:
11 जनवरी 2022 का दिन स्टार कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बेहद खास था, क्योंकि उस दिन उनकी लाडली बेटी वामिका का पहला बर्थडे था। इस खास मौके को कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनाया। 12 जनवरी 2022 को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक बेहद खास नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
(ये भी पढ़ें- वामिका कोहली से इनाया नौमी खेमू तक, भगवान के नामों से जुड़े हैं इन स्टार किड्स के नाम)
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए साउथ अफ्रीका में हैं, जहां वे दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। विराट और अनुष्का एक-दूसरे के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन दोनों ने अब तक अपनी बेटी वामिका की कोई भी पूरी फोटो नहीं दिखाई है, जिसके चलते फैंस, वामिका की पूरी तस्वीर देखने के लिए काफी बेकरार हैं। 11 जनवरी 2022 को अपनी बेटी के जन्मदिन पर भी कपल ने वामिका की कोई फोटो शेयर नहीं की थी।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी फोटो, दोस्त संग खेलती दिखीं लाडली)
12 जनवरी 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और विराट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन दोनों को हाथों में शैंपेन की ग्लास लेकर एक साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। जहां एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की फुल स्लीव मिडी पहनी हुई है। वहीं, विराट ब्लैक टीशर्ट और लाइट येलो कलर के ट्राउजर में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि, वो वामिका की तरफ देखकर जोर से हंस रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, "सूरज तेज था, प्रकाश सुंदर था, मेज भरी हुई थी और ऐसे ही हमारी छोटी बेटी एक साल की हो गई।" इसके बाद उन्होंने नीचे लिखा, "इस शाम को सबसे अच्छे लोगों के साथ और विशेष बनाया गया और यहां मैं उसके पहले जन्मदिन के बारे में चिंतित थी! धन्यवाद दोस्तों !! (आप जानते हैं कि, आप कौन हैं)।"
वामिका के बर्थडे की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें अनुष्का ने उन्हें अपनी गोद में पकड़ा हुआ है और वो हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।
(ये भी पढ़ें- वामिका कोहली ने मां अनुष्का शर्मा को बुलाया 'मम्मा', क्यूट वीडियो आया सामने)
अनुष्का और विराट ने अपनी बच्ची को सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा है। कपल ने साल 2021 में बेहद प्यारे संदेश के साथ अपनी बेटी वामिका के आने की घोषणा की थी। विराट ने मैसेज को साझा करते हुए लिखा था, "हम आपके साथ यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि, आज दोपहर हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम इस नई शुरुआत के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि, आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट।"
फिलहाल, विराट और अनुष्का को उनकी बेटी के एक साल पूरे होने पर हम उन्हें ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको कपल की ये प्यारी सी फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।